ओ मोरछड़ी वाले, कब तक तेरी राह तकूँ: भजन (O Morchadi Wale Kab Tak Teri Raah Taku)


ओ मोरछड़ी वाले,
कब तक तेरी राह तकूँ,
लाज बचा ले बाबा,
हारे का सहारा तू ॥
कैसे कहूं तुझे,
कितना मैं चाहूँ,
हर पल मैं बाबा,
तुम्ही को बुलाऊँ,
तुम बिन जिया मोरा,
लागे कहीं ना,
चरणों से तेरे,
कहीं नहीं जाऊं,
ओ शीश के दानी मेरे,
तेरी खातिर आया हूँ,
बिगड़ी बनादे बाबा,
हारे का सहारा तू,
लाज बचा ले बाबा,
हारे का सहारा तू ॥

रींगस के कण कण में,
तुम्ही हो समाये,
भक्तों के दिल में,
तुम्ही हो बसाये,
आता रहूँगा,
वादा है मेरा,
जब जब तू मुझको,
खाटू बुलाये,
दिन भर तुम साथ मेरे,
सपनो में भी आया करो,
किस्मत बना दे बाबा,
हारे का सहारा तू,
लाज बचा ले बाबा,
हारे का सहारा तू ॥

ओ मोरछड़ी वाले,
कब तक तेरी राह तकूँ,
लाज बचा ले बाबा,
हारे का सहारा तू ॥
O Morchadi Wale Kab Tak Teri Raah Taku - Read in English
O Morachhadi Wale, Kab Tak Teri Raah takun, Laaj Bacha Le Baba, Hare Ka Sahara Tu ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है: भजन

जब जब इनके भक्तों पे, कोई संकट आता है, मेरा लाल लंगोटे वाला, पल में दौड़ा आता है ॥

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली: भजन

मेरे बालाजी महाराज, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, जयकारा गूंजे गली गली, मेरे बालाजीं महाराज,
जयकारा गूंजे गली गली ॥