उज्जैन के महाराज हो, दीनो के दीनानाथ हो - भजन (Ujjain Ke Maharaj Ho Dino Ke Dinanath Ho)


उज्जैन के महाराज हो,
दीनो के दीनानाथ हो,
तुम कालों के काल हो,
बाबा महाकाल हो ॥
दरबार में भोले के देखो,
झूम झुम जयकार लगे,
झूम झुम जयकार लगे,
भंग के रसिया भक्तो के संग,
झूम झूम इतराने लगे,
झूम झूम इतराने लगे,
हर हर का जब साथ हो,
बम बम का जयकार हो,
तुम कालों के काल हो,
बाबा महाकाल हो ॥

मंदिर में महाकाल सजे,
और ढोल नगाड़ा डमरू बजे,
ढोल नगाड़ा डमरू बजे,
झांझ मजीरे शंख मृदंग,
ताशे संग घड़ियाल बजे,
ताशे संग घड़ियाल बजे,
तन पे भस्म भभूत हो,
संग में भंग का रंग हो,
तुम कालों के काल हो,
बाबा महाकाल हो ॥

मेरे मन में है महाकाल,
मोह न माया और कोई जाल,
मोह न माया और कोई जाल,
जो कोई पूछे मेरा हाल,
मेरे मुख पर जय महाकाल,
मेरे मुख पर जय महाकाल,
बाबा मुझको तार दो,
सुन लो मेरी पुकार को,
तुम कालों के काल हो,
बाबा महाकाल हो ॥

उज्जैन के महाराज हो,
दीनो के दीनानाथ हो,
तुम कालों के काल हो,
बाबा महाकाल हो ॥
Ujjain Ke Maharaj Ho Dino Ke Dinanath Ho - Read in English
Ujjain Ke Maharaj Ho, Dino Ke Dinanath Ho, Tum Kalo Ke Kal Ho, Baba mahakal Ho ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध उज्जैन के महाराज हो, दीनो के दीनानाथ हो - भजन वीडियो

Debashish Dasgupta

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

राम तुम्हारा नाम - भजन

राम तुम्हारा नाम, सुखों का सार हुआ, राम लहर मैं जो डूबा, बस वो ही पार हुआ..

गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो - भजन

प्रभु अपने दर से, अब तो ना टालों, गिरा जा रहा हूँ, उठा लो उठा लो, खाली ना जाता कोई दर से तुम्हारे..

जो राम का नही , किसी काम का नही: भजन

राजा राम सभी के उनकी , प्रजा है यहाँ सारी, एक दूजे से राम-राम , कहके मिलते नर नारी राम नाम अनमोल मिले , कही दाम का नही, जो राम का नही , किसी काम का नही ॥

भजन करो मित्र मिला आश्रम नरतन का - भजन

भजन करो मित्र मिला आश्रम नरतन का, श्वास की सुमिरिनी है मन को बना मनका ॥

श्री राम अयोध्या आए हैं: भजन

आज अवध में उत्सव भारी, घी के दीप जलाए हैं, छम छम नाचे बजरंगी, श्री राम अयोध्या आए हैं ॥