पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बाँधा था द्रौपदी ने तुम्हे - भजन (Bandha Tha Draupadi Ne Tumhe Char Taar Main)


बाँधा था द्रौपदी ने तुम्हे - भजन
बाँधा था द्रौपदी ने तुम्हे,
चार तार में ।
खूब जान लिया बाँधा,
एक पुष्प-हार में ॥
बाँधा था द्रौपदी ने तुम्हे,
चार तार में ।
खूब जान लिया बाँधा,
एक पुष्प-हार में ॥

वृंदा ने प्रेम डोर से,
बाँधा था तुम्ही को ।
वृषभानु किशोरी ने,
तुम्हे एक प्यार में ॥
॥ बाँधा था द्रौपदी ने..॥

बाँधा था तुम्हे साग खिला,
भक्त विधुर ने ।
गणिका ने सुना राम,
बड़ों की पुकार में॥
॥ बाँधा था द्रौपदी ने..॥

बाँधा था पवन पुत्र ने,
बूटी के बाण में ।
केवट ने लिया बाँधा,
पद पखार में ॥
॥ बाँधा था द्रौपदी ने..॥

दो अक्षरों के नाम से,
प्रह्लाद ने बाँधा ।
सबरी ने लिया बाँधा,
तुम्हे बैर चार में ॥
॥ बाँधा था द्रौपदी ने..॥

सदना ने रखा प्रेम,
तराजू में पकड़कर ।
किस अधम ने रखा है,
आंशुओं की धार में ॥
॥ बाँधा था द्रौपदी ने..॥

बाँधा था द्रौपदी ने तुम्हे,
चार तार में ।
खूब जान लिया बाँधा,
एक पुष्प-हार में ॥

Bandha Tha Draupadi Ne Tumhe Char Taar Main in English

Bandha Tha Draupadi Ne Tumhe, Char Taar Mein । Khoob Jaan Liya Bandha, Ek Pushp-haar Mein
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri KrishnaShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanShri Shyam BhajanRadha Krishna BhajanDraupadi Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP