नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मिश्री से भी मीठा नाम तेरा: भजन (Mishri Se Bhi Meetha Naam Tera)


मिश्री से भी मीठा नाम तेरा: भजन
मिश्री से भी मीठा नाम तेरा,
तेरा जी मैया,
ऊँचे पहाड़ो पर डेरा डेरा जी,
तेरा मंदर सुनहरी शेरावालिये ॥
तेरे दर्श से माँ अमृत की धारा,
हाँ झर झर बरस रही,
तेरे दर्शन पाने को मईया,
है दुनिया तरस रही,
मैने लिख दी अर्जी,
मैया मैने भी लिख दी माता अर्जी,
अर्जी जी मैया आगे जो तेरी मर्ज़ी,
अर्जी पे मेरी गौर तो करो,
माँ शेरावालिये
मिशरी से भी मीठा नाम तेरा,
तेरा जी मैया,
ऊँचे पहाड़ो पर डेरा डेरा जी,
तेरा मंदर सुनहरी शेरावालिये ॥

सदा आती पहाड़ो से तेरे,
मैयाजी हवा सुखो से भरी,
बाटे खुशियाँ तू भक्तो को अपने,
माँ तुझ सा दयालु ना कोई,
तूने है बनाई, तूने है बनाई,
माँ तूने बनाई सारी सृष्टि सृष्टिजी,
माता चाहूँ मैं बस दया की दृष्टि दृष्टिजी,
करो मुझपे मेहरो की मेहरावालिये,
मिशरी से भी मीठा नाम तेरा,
तेरा जी मैया,
ऊँचे पहाड़ो पर डेरा डेरा जी,
तेरा मंदर सुनहरी शेरावालिये ॥

तेरी ज्योत माँ न्यारी न्यारी,
है जगमग सदियो से,
सारी दुनिया में तेरी चर्चा,
मैं देख रहा अंखियों से,
कोमल है बालक, कोमल है बालक,
माँ कोमलजी बालक माता तेरा तेरा जी,
‘लख्खा’ डाल दिया तेरे दर डेरा डेराजी,
मईया जाऊंगा ना खाली शेरावालिये,
मिशरी से भी मीठा नाम तेरा,
तेरा जी मैया,
ऊँचे पहाड़ो पर डेरा डेरा जी,
तेरा मंदर सुनहरी शेरावालिये ॥

मिश्री से भी मीठा नाम तेरा,
तेरा जी मैया,
ऊँचे पहाड़ो पर डेरा डेरा जी,
तेरा मंदर सुनहरी शेरावालिये ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

Mishri Se Bhi Meetha Naam Tera in English

Mishri Se Bhi Meetha Naam Tera, Tera Ji Maiya, Unche Pahado Par Dera Dera Ji, Tera Mandar Sunhari Sherawaliye ॥
यह भी जानें

Bhajan Maa Durga BhajanMata BhajanNavratri BhajanMaa Sherawali BhajanDurga Puja BhajanJagran BhajanMata Ki Chauki BhajanVaishno Devi Bhajan BhajanGulshan Kumar Bhajan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मुझे हर कोई तेरा लाल कहे - भजन

तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, हाँ तेरे दर पे आना जाना मेरा हर पल लगा रहे, शेरोंवाली माँ मुझे हर कोई तेरा लाल कहे..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है - भजन

तेरी छाया मे, तेरे चरणों मे, मगन हो बैठूं, तेरे भक्तो मे॥ तेरे दरबार मे मैया खुशी मिलती है...

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP