janmashtami 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भोले तेरी लीला अनोखी: भजन (Bhole Teri Leela Anokhi)


भोले तेरी लीला अनोखी: भजन
भोले तेरी लीला अनोखी,
शंकर तेरी लीला अनोखी,
है गजब का गोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥
डम डम डम डम डमरू बाजे,
डम डम डम डम डमरू बाजे,
काले नाग तेरे सिर पर नाचे,
काले नाग तेरे सिर पर नाचे,
तन पे भस्म लगाने वाले,
लिये हाथ में झोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥

शिव की जटा सावन की घटा है,
शिव की जटा सावन की घटा है,
ललाट ऊपर चंद्र छटा है,
भोले ललाट ऊपर चंद्र छटा है,
गंगा सिर पे झिरमिर बहती,
लीऐ भांग का गोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥

कैलाश ऊपर रहने वाले,
कैलाश ऊपर रहने वाले,
भक्तों के दुःख हरने वाले,
भक्तों के दुःख हरने वाले,
कामदेव को भस्म किया,
और तीसरा नेत्र खोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥

दया करो दीनों के दाता,
दया करो दीनों के दाता,
तुम हो पिता तुम्ही हो माता,
तुम हो पिता तुम्ही हो माता,
हमने तो अब पहन लिया है,
भोले तेरे नाम का चोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥

भोले तेरी लीला अनोखी,
शंकर तेरी लीला अनोखी,
है गजब का गोला,
शिव बम बम बम बम भोला,
शिव बम बम बम बम भोला ॥

Bhole Teri Leela Anokhi in English

Bhole Teri Leela Anokhi, Shankar Teri Leela Anokhi, Hai Gajab Ka Gola, Shiv Bum Bum Bum Bum Bhola, Shiv Bam Bam Bam Bam Bhola ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भोले तेरी लीला अनोखी: भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

यदि नाथ का नाम दयानिधि है: भजन

यदि नाथ का नाम दयानिधि है, तो दया भी करेंगे कभी ना कभी, दुखहारी हरी, दुखिया जन के, दुख क्लेश हरेगें कभी ना कभी ॥

श्री राम से कह देना, एक बात अकेले में: भजन

श्री राम से कह देना, एक बात अकेले में, रोता है भरत भैया, दिन रात अकेले में, श्रीं राम से कह देना, एक बात अकेले में ॥

मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन

मन में तो आवे भजन बनाऊं, भजन बना के बालासा, भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं

श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे: भजन

श्री राम प्यारे अंजनी दुलारे, सबके सहारे जय महावीरा, श्री राम के सब काज सवारे, श्री राम के सब काज सवारे,
सबके सहारे जय महावीरा, श्री राम प्यारें अंजनी दुलारे, सबके सहारे जय महावीरा ॥

शरण हनुमत की जो आया: भजन

शरण हनुमत की जो आया, उसे पल में संभाला है, सामने आई जब बाधा, अंजनीसुत ने टाला है, शरण हनुमत की जों आया, उसे पल में संभाला है ॥

दर बालाजी के अर्जी लगाले: भजन

दर बालाजी के अर्जी लगाले, आज श्रद्धा से तू बाबा को मनाले, की दुःख तेरा भाग जाएगा, की दुःख तेरा भाग जाएगा,
सच्चा है दरबार मेरे बालाजी का, मिलता है प्यार यहाँ बालाजी का ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP