Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हो जो नजरे करम आपकी - भजन (Ho Jo Najre Karam Aapki)


हो जो नजरे करम आपकी - भजन
हो जो नजरे करम आपकी,
फिर नहीं डर है संसार की,
एक नजर दास पर हो कभी,
एक नजर दास पर हो कभी,
फिर नहीं डर है संसार की,
हो जो नजरें करम आपकी ॥
कोई दाता है तुझसा नहीं,
दिन मुझसा है कोई नहीं,
अब तो तेरे सिवा इस जहाँ में,
है किसी पर भरोसा नही,
तेरे हाथों में है जिन्दगी,
फिर नहीं डर है संसार की,
हो जो नजरें करम आपकी ॥

चाहे कितना भी करके जतन,
कोई भी साथ जाता नहीं,
मौत जब सामने होगी तेरे,
कोई भी रोक पाता नहीं,
गर हो सच्ची तेरी बंदगी,
फिर नहीं डर है संसार की,
हो जो नजरें करम आपकी ॥

कल पे बातों ना छोड़ो ‘फणि’,
कल पे कुछ जोर चलता नहीं,
वक्त से पहले किस्मत से ज्यादा,
माँगने पे भी मिलता नहीं,
है ये जीवन बड़ा कीमती,
फिर नहीं डर है संसार की,
हो जो नजरें करम आपकी ॥

हो जो नजरे करम आपकी,
फिर नहीं डर है संसार की,
एक नजर दास पर हो कभी,
एक नजर दास पर हो कभी,
फिर नहीं डर है संसार की,
हो जो नजरें करम आपकी ॥

Ho Jo Najre Karam Aapki in English

Ho Jo Najre Karam Aapki, Phir Nahin Dar Hai Sansar Ki, Ek Najar Daas Par Ho Kabhi, Ek Najar Daas Par Ho Kabhi, Phir Nahin Dar Hai Sansar Ki, Ho Jo Najren Karam Aapki ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanShiv Vivah BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar Bhajan

अन्य प्रसिद्ध हो जो नजरे करम आपकी - भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

हमारी प्यारी राधा के रत्न रंगीले नैना - भजन

हमारी प्यारी राधा के, रत्न रंगीले नैना, रस बरसे रस रूप माधुरी, रसमय रसीले बैना...

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

छठ पूजा गीत

.भक्ति भारत आप तक पवित्र त्योहार छठ पूजा मे गाये जाने वाले लोकगीत एवं भजनों की प्रस्तुति कर रहा है, जिसके अंतर्गत आपको गीतों के लिरिक्स एवं वीडियो देखने को मिलेंगे।

काला काला सांवरियां हरी हरी तुलसी - भजन

कार्तिक माह एवं तुलिस विवाह पर गाये जाने वाला प्रसिद्द भजन काला काला सांवरियां हरी हरी तुलसी, बंसी बजावे सांवरिया लेहरे लेवे तुलसी भक्ति भारत पर उपलब्ध है।

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों - भजन

मेरे अंगना में तुलसी का ब्याह सखियों । पत्ते पत्ते पे मोहन का नाम सखियों । आज तुलसी का सोलह सृंगार सखियों..

गोविंद चले चरावन धेनु - भजन

गोविंद चले चरावन धेनु । गृह गृह तें लरिका सब टेरे शृंगी मधुर बजाई बेनु ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP