पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

लेके गौरा जी को साथ भोले-भाले भोले नाथ - भजन (Leke Gaura Ji Ko Sath Bhole Bhale Bhole Nath)


लेके गौरा जी को साथ भोले-भाले भोले नाथ - भजन
लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ।
नंदी पे सवार होके डमरू बजाते,
चले आ रहे हैं भोले हरी गुण गाते,
पहेने नरमुंडो की माला ओढ़े तन पर मृग छाला,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ।
लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


हाथ में त्रिशूल लिए भसमी रमाय,
झोली गले में डाले गोकुल में आए,
पहुचे नंद बाबा के द्वार अलख जगाएँ बारम्बार,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ।

लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


कहाँ है यशोदा तेरा कृष्ण कन्हैया,
दरश करादे रानी लू मैं बलैया,
सुनकर नारायण अवतार आया हू मैं तेरे द्वार,
दरस करादे हो मैया मैं आया तेरे द्वार ।


लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


देखके यशोदा बोली जाओ-बाबा जाओ,
द्वार हमारे तुम ना डमरू बजाओ,
डर जावेगा मेरा लाल जो देखेगा सर्प माल,
जाओ बाबा जी जाओ किसी और द्वार पर ।

लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


हँस के वो जोगी बोला सुनो महारानी,
दरश करादे मुझे होगी मेहेरबानी,
दरस करादे एक बार देखु कैसा है सुकुमार,
तेरा लल्ला हरी का कहलाता अवतार ।


लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


सोया है कन्हैया मेरा मैं आ जगाऊं,
तेरी बातो में बाबा हरगिज़ ना आऊँ,
मेरा नन्हा सा गोपाल तू कोई जादू देगा डाल,
मैं ना लाऊँ मेरा लाल यूँ हट ना कर ।

लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


इतनी सुनके भोला हँसे खिलखिला के,
बोला यशोदा से डमरू बजाके,
देखो जाकर अपना लाल आने को वो है बहाल,
दरस करादे एक बार देखु कैसा है सुकुमार ।


लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


इतने में आए मोहन मुरली बजाते,
ब्रह्मा इंद्राणी जिसका पार ना पाते,
यहाँ गोकुल में ग्वाल घर- घर नाच रहा गोपाल,गौरा
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ।

लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥


लेके गौरा जी को साथ,
भोले-भाले भोले नाथ,
काशी नगरी से आए हैं शिव शंकर ॥

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र | शिव चालीसा | आरती: श्री शिव, शंकर, भोलेनाथ

Leke Gaura Ji Ko Sath Bhole Bhale Bhole Nath in English

Leke Gaura Ji Ko Saath Bhole-bhale Bhole Nath, Kashi Nagari Se Aye Hain Shiv Shankar
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanShri Krishna Bhajan

अन्य प्रसिद्ध लेके गौरा जी को साथ भोले-भाले भोले नाथ - भजन वीडियो

अरविन्द दीक्षित द्वारा गाया लेके गौरा जी को साथ शिव भजन

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बिसर गई सब तात पराई - शब्द कीर्तन

बिसर गई सब तात पराई, जब ते साध संगत मोहे पाई, ना कोई बैरी नहीं बेगाना, सगल संग हमको बन आई...

हमें गुरुदेव तेरा सहारा न मिलता - भजन

हमें गुरुदेव तेरा सहारा न मिलता । ये जीवन हमारा दुबारा न खिलता ॥

साड्डे खोल दे नसीबां वाले ताले - भजन

साडे, खोल दे, नसीबां वाले ताले...मइया, तेरे हथ चाबियां ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026

मंदिर

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP