गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

प्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना - भजन (Prabhu Humpe Daya Karna)


प्रभु हम पे कृपा करना, प्रभु हम पे दया करना - भजन
प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥
गूंजेगे राग बन कर,
वीणा की तार बनके,
प्रगटोगे नाथ मेरे,
ह्रदय में प्यार बनके ।
हर रागिनी की धुन पर,
स्वर बन कर उठा करना,
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

नाचेंगे मोर बनकर,
हे श्याम तेरे द्वारे,
घनश्याम छाए रहना,
बनकर के मेघ कारे ।
बनकर के मेघ कारे ।
अमृत की धार बनकर,
प्यासों पे दया करना,
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

तेरे वियोग में हम,
दिन रात हैं उदासी,
अपनी शरण में लेलो,
हे नाथ ब्रज के वासी ।
हे नाथ ब्रज के वासी ।
तुम सो हम शब्द बन कर,
प्राणों में रमा करना,
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
प्रभु हम पे कृपा करना,
प्रभु हम पे दया करना ।
बैकुंठ तो यही है,
हृदय में रहा करना ॥

Prabhu Humpe Daya Karna in English

Prabhu Humpe Daya Karna, Kripa Karna Daya Karna। Vaikunth Too Yahi Hai...
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMata Sita BhajanRam Sita Vivah BhajanShri Vishnu BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami Bhajan Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

दुख हर्ता बनके, सुखकर्ता बनके, चले आना - भजन

तुम विघ्न विनाशक आना, तुम विघ्न विनाशक आना, इक्छा पूरी करो, हाथ सर पे धरो, चले आना, गणपति चले आना, दुख हर्ता बनके,
सुखकर्ता बनके, चले आना, गणपति चले आना ॥

जय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान - भजन

जय गणेश जय गजवदन, कृपा सिंधु भगवान । मूसक वाहन दीजिये, ज्ञान बुद्धि वरदान ॥..

मेरे गणराज आये है: भजन

सजा दो घर को फूलों से, मेरे गणराज आये है, लगे कुटिया भी दुल्हन सी, देव सरताज आए है, सजा दो घर को फूलों से, मेरे गणराज आए है ॥

गजानंद मैहर करो: भजन

ओ गणनायक महाराज, सुमिरा जोडू दोनों हाथ, गजानंद मैहर करो, गजानन मैहर करो ॥

गणेश भजन

श्री गणेश मंदिर, विनायक मंदिर, गणेशोत्सव, गणेश चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, शुभ कार्य एवं ग्रह प्रवेश मे गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री गणेश भजन..

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP