Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

प्रभु राम का बनके दीवाना: भजन (Prabhu Ram Ka Banke Deewana)


प्रभु राम का बनके दीवाना: भजन
प्रभु राम का बनके दीवाना,
छमाछम नाचे वीर हनुमाना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥
राम के सिवा नहीं सूझे,
कोई दूजा नाम,
राम जी की धुन में,
रहता है ये आठों याम,
चुटकी बजाए,
खड़ताल बजाता है,
मुख से ये राम हरे,
राम गुण गाता है,
जग से ये होके बेगाना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥

हाथ में सोटा लाल लंगोटा,
पहना है,
सिंदूरी तन वाले तेरा क्या,
कहना है,
राम सिया राम नाम,
ओढ़ के चुनरिया,
नाच रहा मस्ती में,
अवध नगरीया,
भूल गया बाला शर्माना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥

राम चरण की धूलि,
माथे लगाई है,
मन में छवि श्री राम,
सिया की बसाई है,
राम जी के सेवक है,
बजरंग प्यारे जो,
अपना समय,
राम सेवा में गुजारे वो,
‘कुंदन’ करे ना बहाना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥

प्रभु राम का बनके दीवाना,
छमाछम नाचे वीर हनुमाना,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है,
के राम सियाराम जपता है,
मस्त मगन रहता है ॥

Prabhu Ram Ka Banke Deewana in English

Prabhu Ram Ka Banake Deewana, Chhamachham Nache Veer Hanumana, Ke Ram Siyaram Japata Hai, Mast Magan Rahata Hai, Ke Ram Siyaram Japata Hai, Mast Magan Rahata Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर - भजन

तेरा जग है करें गुणगान, गजानन लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, लम्बोदर हे लम्बोदर, तू जग में सबसे महान, गजानन लम्बोदर, तेरा जग है करे गुणगान, गजानन लम्बोदर ॥

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा - भजन

प्रीत मे पूजे नाम तुम्हारा, गणपति जगत खिवैया, शिव नँदन अब आज हमारी, पार लगाना नैय्या, जय गौरी के लाला ॥

कोईं शुभ काम हो: भजन

कोईं शुभ काम हो सबसे पहले, गणेशा को हम सब मनाए, रीती देवों ने इसकी चलाई, इस रीती को हम सब निभाए, कोईं शुभ काम हो सबसे पहले, गणेशा को हम सब मनाए, कोईं शुभ काम हो सबसे पहले ॥

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना - भजन

गजानंद गौरी जी के लाला, मेरी महफिल में आ जाना, मनाएं आज हम तुमको, मेरी महफिल में आ जाना ॥

तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना - भजन

तुम्हे वंदना तुम्हें वंदना, हे बुद्धि के दाता, सब वेदों के ज्ञाता, तुम्हें वंदना तुम्हें वंदना ॥

गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन: श्री गणेश भजन

गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन, मुझे दीं हीं पर दया करो, मैं शरण तुम्हारी आया हु फर्याद मैं बाप्पा लाया हु,
सुन कर मेरा कल्याण करो, गणपति बाप्पा तेरा करू वंदन ॥

हम खुशीया मांगने आये है दरबार मे शेंरावाली के - भजन

हम खुशीया मांगने आये है दरबार मे शेंरावाली के, दरबार में शेरावाली के, दरबार में जोतावाली के, हम खुशियां मांगने आए हैं, दरबार में शेरावाली के

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP