नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम लला जन्मे है, थाल बजाओ रे - भजन (Ram Lalla Jamne Hai Thal Bajao Re)


राम लला जन्मे है, थाल बजाओ रे - भजन
आज बड़ा ही शुभ दिन,
मंगलाचार सुनाओ रे,
राम लला जन्मे है,
थाल बजाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥
दशरथ के अंगना में भाई,
गूंज रही किलकारी,
खुशियां मना रही है देखो,
आज अयोध्या सारी,
राम लला के जनमदिवस पर,
खुशियां मनाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

महाराजा दशरथ को,
है सबसे पहले बधाई,
मात कौशल्या लेवे बलैया,
फूली नहीं समाई,
मिल जाए नजराना हमको,
झोली फैलाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

ऋषि मुनि आए है,
अब नाम करण करने को,
इतनी भीड़ लगी है देखो,
पाँव नहीं धरने को,
राम नाम रखा है इनका,
सबको बताओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

मैया कबसे खड़े है,
हमको भी दर्श करवा दे,
राम लला की प्यारी सूरत,
एक झलक दिखला दे,
देंगे दुआएं ‘बनवारी’,
ना हमसे छुपाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

आज बड़ा ही शुभ दिन,
मंगलाचार सुनाओ रे,
राम लला जन्मे है,
थाल बजाओ रे,
राम लला जन्में है,
थाल बजाओ रे ॥

Ram Lalla Jamne Hai Thal Bajao Re in English

Aaj Bada Hi Shubh Din, Mangalaachaar Sunao Re, Ram Lala Janme Hai, Thaal Bajao Re, Ram Lala Janme Hai, Thaal Bajao Re ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा - माँ काली भजन

मंगल की सेवा सुन मेरी देवा, हाथ जोड तेरे द्वार खडे । पान सुपारी ध्वजा नारियल..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी - भजन

तेरे जीवन में खुशियां, तमाम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी, ले जा माँ की दुआएं, ये काम आएगी ॥

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम - भजन

ये मैया मेरी है, सबसे बोल देंगे हम, तोड़ के दुनिया से नाता, माँ तुमसे जोड़ लेंगे हम, ये मैया मेरी हैं, सबसे बोल देंगे हम ॥

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है: भजन

मैया के दर पे नज़ारा मिलता है, ग़म के मारों को सहारा मिलता है, मैया ने बदली है सबकी तक़दीरें, सबकी कश्ती को किनारा मिलता है, मैया के दर पे नज़ारा मिलता है ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP