Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सारे जग में विराजे रे, मेरे शिव भोले - भजन ( Sare Jag Mein Viraje Re Mere Shiv Bhole)


सारे जग में विराजे रे, मेरे शिव भोले - भजन
सारे जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥
सोमनाथ सौराष्ट्र बसे है,
श्री शैलजी मन को जचे है,
मल्लिकार्जुन कहाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

ओमकार है ओम्कारेश्वर,
उज्जैनी में महाकालेश्वर,
बड़ी दया बरसाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

दर्शन करते सब नारी नर,
नाथ केदारा वाला ऊपर,
नित सुख पहुंचाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

गोहाटी में रहे भीमेश्वर,
काशी में विश्वनाथ विश्वेश्वर,
कैसी लीला दिखाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

नदी गोदावरी के जो तट पर,
नाम है जिनका त्रयंभकेश्वर,
मेरे मन को भाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

चिता की भूमि में प्रकटे जो,
वैद्यनाथ कहलाते है वो,
दुःख रोग मिटाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

दारुक वन में है नागेश्वर,
सेतुबंध में श्री रामेश्वर,
विश्वेश्वर सुहाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

रावण पूजे राम जी पूजे,
उन्हें ‘निरंजन’ श्याम भी पूजे,
‘लक्खा’ बिगड़ी बनाते रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

सारे जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले,
ज्योतिर्लिंग बनके साजे रे,
मेरे शिव भोले,
सारें जग में विराजे रे,
मेरे शिव भोले ॥

Sare Jag Mein Viraje Re Mere Shiv Bhole in English

Sare Jag Mein Viraje Re, Mere Shiv Bhole, Jyotirling Banake Saje Re, Mere Shiv Bhole, Saren Jag Mein Viraje Re, Mere Shiv Bhole ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सारे जग में विराजे रे, मेरे शिव भोले - भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान: भजन

मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई ॥

हाय हाय रसिक रसिया नही लागे जीया - भजन

हाय हाय रसिक रसिया, नहीं लागे तेरे बिन जिया — हाए हाए, ओ तूने पागल बनाया, ऐसा चक्कर चलाया, जाने कैसा सितम कर दिया, हाय हाय हाय हाय, हाय हाय रसिक…………॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP