Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

शंकर के द्वारे चले काँवरिया - भजन (Shankar Ke Dware Chale Kavariya)


शंकर के द्वारे चले काँवरिया - भजन
शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के प्यारे चले काँवरिया
जय हो तेरी हे त्रिपुरारी
तीन लोक तुझपे बलिहारी
गुण गाएँ तेरे नर-नारी
शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के द्वारे चले काँवरिया
जय हो तेरी हे त्रिपुरारी
तीन लोक तुझपे बलिहारी
गुण गाएँ तेरे नर-नारी

हे शक्ति त्रिशूल धरण
रस्ते में जितने शूल मिलें
पैरों में चुभें जितने कांटे
उतने श्रद्धा के फूल खिले


बम बम भोले जपता जा
शंभू का सुमिरन करता जा

विश्वाश अगर दृढ है अपना
मुश्किल रस्ते कट जायेंगे
कांधे पे लिए हम काँवर ये
कब तेरी शरण में आएंगे
चलते चलते चलते जाओ
बम भोले का ध्यान लगाओ
मन में सच्चा ज्ञान जगाओ
ओम ओम ओम

शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के प्यारे चले काँवरिया

कानों में आवाजें आती हैं
तेरे मंदिर में जो शंख बजे
उड़कर पहुंचेंगे द्वारे तेरे
हमको भक्ति के पंख लगे


बम बम भोले जपता जा
शंभू का सुमिरन करता जा

इस मन में तेरे दर्शन की
अब इच्छा हो गई तीव्र बड़ी
ना विपदा कोई रोक सके,
ना रोक सकेगी धूप कड़ी
चलते चलते चलते जाओ,
बम भोले का ध्यान लगाओ
मन में सच्चा ज्ञान जगाओ,
ओम ओम ओम

शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के प्यारे चले काँवरिया

शिव ॐ का जाप करें,
रस्ते की काम हो जाएगी दूरी
कब चढ़ें काँवरिया द्वार तेरे,
कब ये अभिलाषा हो पूरी


बम बम भोले जपता जा
शंभू का सुमिरन करता जा

आँखों से गंगाजल छलके,
हाथों में काँवरिया है तोरी
तू खींच ले अपनी तरफ हमें,
तेरे हाथ में है सबकी डोरी
चलते चलते चलते जाओ,
बम भोले का ध्यान लगाओ
मन में सच्चा ज्ञान जगाओ,
ओम ओम ओम

शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के प्यारे चले काँवरिया

शंकर के द्वारे चले काँवरिया

भोले के प्यारे चले काँवरिया
जय हो तेरी हे त्रिपुरारी
तीन लोक तुझपे बलिहारी
गुण गाएँ तेरे नर-नारी

शंकर के द्वारे चले काँवरिया
भोले के प्यारे चले काँवरिया

शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

Shankar Ke Dware Chale Kavariya in English

Shankar Ke Dware Chale Kanwariya, Bhole Ke Pyare Chale Kanwariya
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanKanwariya BhajanKanwar Yatra BhajanKanwar BhajanAnuradha Paudwal BhajanSuresh Wadkar Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

अरे हट जा पुजारी आगे से: भजन

अरे हट जा पुजारी आगे से, बालाजी के दर्शन करवा दे, पट खोल दे पुजारी मंदिर के, बालाजी के दर्शन करवा दे ॥

अवधपति बोले यूँ मुख से, सुनो वीर हनुमान: भजन

अवधपति बोले यूँ मुख से, सुनो वीर हनुमान, वर्षो बाद पड़ा है तुमसे, एक जरुरी काम, धरती पर मानव जाति यूँ, कर रही हाहाकार,
तुम्हरे काँधे पर धरता, उनके जीवन का भार, के तुम वहां बैठे बलि, करो हर एक की भली, के तुम वहां बैठे बलि,
करो हर एक की भली ॥

अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से: भजन

अंजनी के लाला, एक बार मिला दे मोहे राम से ॥

चरण में रखना, शरण में रखना:भजन

चरण में रखना, शरण में रखना, सदा ही अपनी, लगन में रखना, आँखे जो मुंदु, हो तेरे दर्शन, सदा ही ऐसे,
भजन में रखना ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP