पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

द्वारका पीठ के अगले शंकराचार्य कौन होंगे? (Who will be the next Shankaracharya of Dwarka Peeth?)

द्वारका पीठ के अगले शंकराचार्य कौन होंगे?
द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी का रविवार दोपहर को निधन हो गया। स्वामीजी की देवलोक यात्रा के बाद उनके उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा तेज हो गई। उत्तराधिकारी की घोषणा के बाद संत समाज, द्वारका और ज्योतिष पीठ पर फैसला लेगा।
द्वारका पीठ के उत्तराधिकारी कौन हो सकता है?
उनके उत्तराधिकारी के तौर पर दो लोगों के नाम की काफी चर्चा है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती, द्वारका और ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य के उत्तराधिकारी थे। द्वारका शारदा पीठ के उत्तराधिकारी के रूप में दांडी स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का नाम सबसे आगे है। वहीं दांडी स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का नाम ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के रूप में चर्चित है। दोनों शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के मुख्य शिष्य माने जाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने उनके नाम पारंपरिक तरीके से वसीयत में रखे हैं।

कब स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी शंकराचार्य बने थे?
स्वामी स्वरूपानंद को 1950 में दांडी संन्यासी बनाया गया था। उन्होंने ज्योतिर्मठ पीठ के ब्रह्मलिन शंकराचार्य स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती से दंड संन्यास की दीक्षा ली और स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के नाम से जाने गए। 1981 में उन्हें शंकराचार्य की उपाधि मिली। वे द्वारका पीठ के शंकराचार्य होने के साथ-साथ उत्तराखंड के जोशीमठ के ज्योतिषपीठ भी थे। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य की उपाधि मिली। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती की मृत्यु के बाद अब उनके उत्तराधिकारी की चर्चा तेज हो गई है।

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती 99 वर्ष के थे। उन्हें मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्थित परमहंसी गंगा आश्रम में सोमवार को भू समाधि दी जाएगी.

Who will be the next Shankaracharya of Dwarka Peeth? in English

Swami Swaroopanand Saraswati, Shankaracharya of Dwarkapeeth, passed away on Sunday afternoon. After Swamiji's Devlok Yatra, the discussion on the name of his successor intensified. After the announcement of the successor, the Sant Samaj will take a decision on Dwarka and Jyotish Peeth.
यह भी जानें

Blogs Sankaracharya BlogsDwarkapeeth BlogsNew Dwarkapeeth Sankaracharya BlogsSankaracharya Samadhi Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

ब्लॉग ›

भारत के टॉप टेन प्रसिद्ध भजन गायक

भजन एक प्रकार का गीत है जिसे भगवान के प्रति सम्मान और भक्ति दिखाने के लिए बजाया जाता है। भजन किसी भी भाषा में हो सकते हैं। कुछ मंत्रों का उच्चारण संगीत के रूप में किया जाता है। भारत में कई प्रसिद्ध हिंदी भजन गायक हैं, जैसे की:

पितृ पक्ष में किन भोजनों से परहेज किया जाता है?

हिंदुओं का मानना ​​है कि पितृ पक्ष मैं श्राद्ध करने से पूर्बजों को मुक्ति मिलती है और प्रसन्न होते हैं। श्राद्ध की रस्में हिंदू परंपराओं के अनुसार बहुत सारे प्रतिबंधों के तहत की जाती हैं। इस दौरान कुछ भोजनों से परहेज किया जाता है।

पितृ पक्ष में मौली क्यों नहीं बाँधी जाती?

पितृ पक्ष की पूजा के दौरान मौली (पूजा के दौरान कलाई पर बाँधा जाने वाला पवित्र लाल-पीला धागा) नहीं बाँधी जाती क्योंकि इस अवधि में किए जाने वाले अनुष्ठान केवल पितरों (पूर्वजों) के लिए होते हैं, न कि देवताओं के लिए।

हिंदू धर्म में विभिन्न धागों का महत्व

हिंदू धर्म में बुराइयों से छुटकारा पाने के कई उपाय हैं। हिन्दू धर्म में पवित्र सूत्रों का बड़ा महत्व होता है। लोग इन पवित्र धागों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों में धारण करते हैं सकारात्मक परिणामके लिए। पवित्र धागों में लाल, नारंगी, सफेद, काला और पीला जैसे विभिन्न रंग मौजूद होते हैं। सभी धागों के अपने विशिष्ट कारण होते हैं।

गणेश विसर्जन कैसे करें

गणेश चतुर्थी उत्सव में गणेश विसर्जन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो भगवान गणेश को समर्पित उत्सवों के समापन का प्रतीक है।

गणेशोत्सव 2026

आइए जानें! श्री गणेशोत्सव, श्री गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं गणपति विसर्जन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ, प्रसिद्ध भजन एवं सम्वन्धित अन्य प्रेरक तथ्य..

बुढ़वा मंगल विशेष 2026

भादौं माह के अंतिम मंगलवार को माए जाने वाला त्यौहार बुढ़वा मंगल, मध्य उत्तर प्रदेश अर्थात व्रज मंडल में हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध उत्सव है।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP