मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ चाणक्यपुरी में सबसे पुराना श्री हनुमान मंदिर। |
| ◉ प्रत्येक मंगलवार को मंदिर रात 11:00 बजे तक खुलता है। |
अगस्त 1960 से श्री राम भक्त हनुमान, नेहरू पार्क के विशाल क्षेत्र में स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के प्रमुख आराध्य के रूप में भक्तों का भय दूर करते हुए मनवांछित वर प्रदान कर रहे हैं।
नवग्रह धाम मंदिर परिसर के दाहिनी ओर स्थित है, जहाँ भक्तजन शनिवार के दिन भारी संख्या में शनि महाराज की पूजा हेतु पधारते हैं।
मंदिर में पीने के लिए वाटर कूलर, बैठने के लिए सुविधाजनक बैंचें तथा प्रसाद की दुकान की व्यवस्था भी की गई है।
बजरंगबली का यह मंदिर प्रसिद्ध पांडव कालिन श्री बटुक भैरव मंदिर के निकट ही स्थित है। श्री हनुमान के इस पावन धाम में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्राचीन श्री हनुमान मंदिर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।