Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

झण्डा ऊँचा रहे हमारा (Jhanda Uncha Rahe Hamara)


झण्डा ऊँचा रहे हमारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

सदा शक्ति बरसाने वाला
प्रेम सुधा बरसाने वाला
वीरों को हर्षाने वाला
मातृभूमि का तन मन सारा
मातृभूमि का तन मन सारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

आओ प्यारे वीरों आओ
देश धर्म पर बलि-बलि जाओ
एक साथ सब मिल कर गाओ
प्यारा भारत देश हमारा
प्यारा भारत देश हमारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

इसकी शान न जाने पाए
चाहे जान भले ही जाए
विश्‍व विजयी कर के दिखलाएं
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा
तब होवे प्रण पूर्ण हमारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

इस झँडे के नीचे निर्भय
ले स्वराज यह अविचल निश्चय
बोलो भारत माता की जय
स्वतंत्रता है ध्येय हमारा
स्वतंत्रता है ध्येय हमारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

स्वतंत्रता के भीषण रण में
रख कर जोश बढ़े क्षण-क्षण में
काँपे शत्रु देखकर के मन में
मिट जाये भय संकट सारा
मिट जाये भय संकट सारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
झण्डा ऊँचा रहे हमारा

झण्डा ऊँचा रहे हमारा
विजयी विश्व तिरंगा प्यारा

Jhanda Uncha Rahe Hamara in English

Jhanda Uncha Rahe Hamara, Vijayi Vishv Tiranga Pyaara, Sada Shakti Barasane Vala..
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanInspirational BhajanPatriotism BhajanDeshbhakti BhajanSchool BhajanCollage BhajanIndependence Day BhajanRepublic Day BhajanShaheed Diwas Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आजा आजा ओ गणराजा - भजन

सर्वप्रथम पूजीत हो बाबा, तुम हो जग से निराले। श्रद्धा भाव से तुमको पूजे, सदा ये दुनिया वाले। कभी नहीं कोई लौटा तेरे दर से यूँ ही खाली, भर-भर के देते हो सबको, जो आए बनके सवाली॥

गाइये गणपति जगवंदन - भजन

गाइये गणपति जगवंदन । शंकर सुवन भवानी के नंदन ॥ सिद्धि सदन गजवदन विनायक...

सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं: भजन

बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा बप्पा हो बप्पा गणपति बप्पा तेरी जय जयकार लगाते हैं जय जय गणराज सारे जगत में सबसे प्रथमें तुम्हें मनाते हैं ॥

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है: भुज मूवी आरती

सूरज की लाली तुझे तिलक लगाती है, बगिया की डाली डाली पुष्प चढ़ाती है..

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है: भजन

हे प्रथम पूज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है, श्रद्धा के सुमन अर्पित करने, हम थाल सजा कर लाए है, हे प्रथम पुज्य गौरीनंदन, हम शरण तिहारी आए है ॥

गजानन चरण कमल रज दीजे - भजन

गजानन चरण कमल रज दीजे, गजानन चरण कमल रज दीजें ॥

गौरी के लाल सुनो: भजन

गौरी के लाल सुनो, की कबसे तुझे याद करे, कीर्तन में आ जाओ, हाय कीर्तन में आ जाओ, ये तुमसे फरियाद करे, गौरी के लाल सुनो, की कबसे तुझे याद करे ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP