Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम मंदिर के राम: शालिग्राम पहुँचा अयोध्या (Ram Mandir Ke Ram: Shaligram Reached Ayodhya)

राम मंदिर के राम: शालिग्राम पहुँचा अयोध्या
बहु प्रतीक्षित भब्य राम मंदिर अयोध्या में स्थापित होने वाले प्रभु राम की मूर्ति का पत्थर अयोध्या आ गयी है। यह शालिग्राम शिला, नेपाल की बड़ी गंडक नदी से अयोध्या लाया गया है जिस पर भगवान राम की मूर्ति उकेरी जाएगी और गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। इस 7 फुट लंबे और 5 फुट चौड़े आकार के दो शालिग्राम शिला को मूर्तिकार जल्द ही भगवान राम और माता सीता की मूर्ति का आकार देंगे। यह पत्थर 600 साल पुराना और बेहद चमत्कारी बताया जाता है, धार्मिक कथाओं के साथ-साथ इसके लंबे समय तक ऐसे ही रहने की बात भी कही जाती है।
भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार
शालिग्राम पत्थर से लोगों की धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पत्थर को भगवान विष्णु के अवतार की प्रतीक है। इन पत्थरों की हिंदू धर्म में विशेष आस्था है। हिंदू घरों में पूजे जाने वाले ठाकुरजी और मंदिर भी इन पत्थरों से बने होते हैं। शालिग्राम पत्थर को भगवान विष्णु के रूप में पूजा जाता है। इसे किसी भी स्थान पर स्थापित कर उसकी पूजा करने से वहां लक्ष्मी जी का वास होता है। इन्हीं मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए अयोध्या में शालिग्राम शिला से भगवान राम की मूर्ति तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

सालिग्राम के पीछे की पौराणिक कहानी
धार्मिक ग्रंथों की पौराणिक कथाओं में मां तुलसी और भगवान शालिग्राम का जिक्र मिलता है। पौराणिक कथा के अनुसार माता पार्वती को अपनी पत्नी बनाने के लिए जलंधर नामक राक्षस ने कैलाश पर्वत पर आक्रमण किया था। और जलंधर को देवताओं से बचाने के लिए उसकी पत्नी वृंदा ने तपस्या शुरू कर दी। इससे देवता घबरा गए। ऐसे में भगवान विष्णु जलंधर का रूप धारण कर वृंदा के सामने पहुंचे। इसके बाद वृंदा ने जलंधर को अपने सामने देखकर अपनी तपस्या छोड़ दी। इसके बाद राक्षस जलंधर का वध किया जा सका।

जब वृंदा को इस बात का पता चला तो उसने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया। इस पर देव लोक के देवता वृंदा के पास पहुंचे और उनसे श्राप मुक्त करने का आग्रह किया। भगवान विष्णु तो श्राप से मुक्त हो गए लेकिन वह स्वयं अग्नि में लीन हो गईं। कहा जाता है कि उनकी राख से मां तुलसी का जन्म हुआ था। बाद में, माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम से हुआ था। इसलिए आज भी इन पत्थरों का इतना धार्मिक महत्व है।

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के मुताबिक मंदिर के गर्भगृह में राम लला के स्वरूप के निर्माण का काम शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Ram Mandir Ke Ram: Shaligram Reached Ayodhya in English

The stone for the idol of Bhagwan Ram to be set up in the much-awaited grand Ram temple Ayodhya has arrived. This Shaligram Shila, brought to Ayodhya from the big Gandak river in Nepal, will be used to carve the idol of Bhagwan Ram and install it in the sanctum.
यह भी जानें

Blogs Ram Murti Stone BlogsJia Shri Ram BlogsShri Vishnu BlogsDashavatar BlogsShaligram Shila BlogsShaligram Avatar BlogsShri Ram Janmbhoomi BlogsRam Mandir BlogsAyodhya Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

ब्लॉग ›

ग्रीष्म संक्रांति | जून संक्रांति

ग्रीष्म संक्रांति तब होती है जब पृथ्वी का सूर्य की ओर झुकाव अधिकतम होता है। इसलिए, ग्रीष्म संक्रांति के दिन, सूर्य दोपहर की स्थिति के साथ अपनी उच्चतम ऊंचाई पर दिखाई देता है ।

वसंत पंचमी वसंत ऋतु के बजाय शिशिर ऋतु में क्यों आती है?

वसंत पंचमी शिशिर ऋतु में इसलिए मनाई जाती है क्योंकि यह वसंत के आने की शुरुआत का जश्न है, न कि पूरे वसंत मौसम का।

विभुवन संकष्टी चतुर्थी

विभुवन संकष्टी चतुर्थी एक हिंदू त्योहार है जो हर साल भाद्रपद महीने में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में विभुवन संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व बताया गया है। यह त्योहार भगवान गणेश की पूजा करने का दिन है। ये व्रत 3 साल में एक बार आता है।

रवि योग क्या है?

रवि योग तब बनता है जब सूर्य के नक्षत्र और चंद्रमा के नक्षत्र के बीच की दूरी 4वें, 6वें, 8वें, 9वें, 12वें या 14वें नक्षत्र के अलावा कुछ भी हो।

ऋषि, मुनि, साधु और संत में क्या अंतर है?

हिंदू आध्यात्मिक परंपरा में, ऋषि, मुनि, साधु और संत शब्दों के अलग-अलग अर्थ हैं, हालाँकि ये सभी आध्यात्मिक रूप से उन्नत व्यक्तियों को दर्शाते हैं।

Cartalax: A Cartilage-Focused Regulatory Fragment in Modern Peptide Research

Peptide science continues to expand the understanding of how short amino-acid sequences may participate in complex biological signaling systems.

पंडित जी, वैशाली गाज़ियाबाद

वैशाली, इंदिरापुरम एवं वसुंधरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पंडित जी से आप भक्ति-भारत के द्वारा सम्पर्क कर सकते हैं।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP