Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राम भजन - अवध में राम आए हैं (Awadh Mein Ram Aaye Hain)


राम भजन - अवध में राम आए हैं
जय जय हो राम तुम्हारी
लखन सिया के संग खरारी
जय जय हे कृपासिंधु जी
रामचंद्र जय जय अनुरागी
लखन सिया हनुमत जी को,
ले के वो संग आये हैं
रूप हो जैसे गगन से सूर्य धरा पर छाए हैं
मेरे राम
मेरे राम वर्षों बाद ये बड़भाग लाये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए
बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए

जय जय हो राम तुम्हारी
लखन सिया के संग खरारी
जय जय हे कृपासिंधु जी
रामचंद्र जय जय अनुरागी

नीलाम्बुज श्यामल कोमलांगम
सीतासमारोपित वामभागम् ।
पाणौ महासायकचारूचापं
नमामि रामं रघुवंशनाथम् ॥
नमामि रामं रघुवंशनाथम् ॥

चौदाह भुवन तीन लोकों में जो न कभी समाये हैं
परमपिता वो बीच हमारे राजा बनकर आये हैं
बरसों से थे नयन बिछाये हमने आपकी राहों में
आज हुई पूरी अभिलाषा बस गए राम निगाहों में
हम चाहे
हम चाहे कैसे भी हो पर, हे राम तुम्हारे हैं
करो स्वीकार हमारा प्रेम, यही उपहार लाये हैं
बजाओ ढोल स्वागत में, अवध में राम आए हैं

जय जय हो राम तुम्हारी
लखन सिया के संग खरारी
जय जय हे कृपासिंधु जी
रामचंद्र जय जय अनुरागी

शबरी बन तेरी राह निहारूं, तेरे दर्शन की आशा
बन केवट तेरे पांव पखारूँ, मैं जन्मों का प्यासा
नगर डगर पे कब से
नगर डगर पे कब से तेरा रास्ता देखूं राम
इन नैनन में तेरी छवि के, दर्शन की अभिलाषा
मेरे ये नैन केवट से, बुझने प्यास आए हैं
मेरे ये नैन केवट से, बुझने प्यास आए हैं
बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए
बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए
बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए

सियावर रामचंद्र की जय !

Awadh Mein Ram Aaye Hain in English

Bajao Dhol Svaagat Mein Avadh Mein Ram Aaye, Jai Jai Ho Ram Tumhari, Lakhan Siya Ke Sang Kharari, Jai Jai Hey Krupasindhu Ji
यह भी जानें

Bhajan Ayodhya BhajanDiwali BhajanRam Mandir BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanShaan BhajanDevi Chitralekhaji Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम - भजन

सुख-वरण प्रभु, नारायण हे! दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे! स्वीकारो मेरे परनाम...

देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन

देख लिया संसार हमने देख लिया, सब मतलब के यार हमने देख लिया ।

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी - भजन

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी, कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी, रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी..

एक बार जो रघुबर की, नजरो का: भजन

एक बार जो रघुबर की, नजरो का इशारा हो जाये, तेरी लगन में खो जाऊँ मैं, दुनिया से किनारा हो जाये ॥

मेरे राम इतनी किरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में: भजन

मेरे राम मेरे घर आ जाना, शबरी के बेर तुम खा जाना, मुझे दर्शन अपने दिखा जाना, मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से, मेरे राम इतनी कीरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में ॥

राजीव लोचन राम, आज अपने घर आए: भजन

राजीव लोचन राम, आज अपने घर आए, कण कण पुलकित, पुरजन हर्षित, नगर गाँव सब बजत बधाई, राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥

पाप बढ़ गया है, कुछ तो काम कीजिये: भजन

पाप बढ़ गया है, कुछ तो काम कीजिये, रोज़ रोज़ राम जी का, नाम लीजिये ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP