पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

देवनारायण जी की आरती (Devnarayan Ji Ki Aarti)


देवनारायण जी की आरती
जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।
जनम जनम के पातक, क्षण में दूर करे ॥
उत्पत्ति पालन संहार से, प्रभु क्रीड़ा करता ।
देव अर्थ का निशदिन, जो हृदये धरता ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

सब प्रपंच का सुन लो, ईश्वर आधारा ।
नारायण शब्दार्थ लख, हरि उर धारा ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

देव है ब्रह्मा विष्णु, और शंकर देवा ।
देव है गुरु पितृ माता, जान करो सेवा ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

जब जब धर्म नशावे, पाप बढ़े भारी ।
तब तब प्रगटो स्वामी, भक्तन हितकारी ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

धन विद्या तुम देते, तुम सब कुछ दाता ।
तुम बिन और नाँहि, कोई नहीं आता ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

इष्ट देव सब जग के, हो अन्तर्यामी ।
प्राणी मात्र की रक्षा,करते तुम स्वामी ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

देवनारायण की आरती, हित चित से जो गावे ।
भैरा राम मन वांछित,फल निश्चित पावे ॥

जय श्री देव हरे, स्वामी जय श्री देव हरे ।

Devnarayan Ji Ki Aarti in English

Jai Shri Dev Hare, Swami Jai Shri Dev Hare । Janam Janam Ke Patak, Kshan Mein Door Kare॥
यह भी जानें

Aarti Devnarayan Ji Ki Aarti AartiShri Vishnu AartiShri Satyanarayan AartiPurnima AartiPooramasi AartiPoornima AartiPurnima Vart Aarti

अगर आपको यह आरती पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस आरती को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

आरती ›

हनुमान आरती

मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं,बुद्धिमतां वरिष्ठम्॥ आरती कीजै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥..

श्री गणेश आरती

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥...

आरती: श्री गणेश - शेंदुर लाल चढ़ायो

शेंदुर लाल चढ़ायो अच्छा गजमुखको। दोंदिल लाल बिराजे सुत गौरिहरको।...

श्री बालाजी आरती

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा। संकट मोचन स्वामी तुम हो रनधीरा॥

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

श्री गंगा आरती

ॐ जय गंगे माता श्री जय गंगे माता। जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता॥ हर हर गंगे, जय माँ गंगे...

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP