बजरंगी महाराज, तुम्हे भक्त बुलाते है: भजन (Bajrangi Maharaj Tumhe Bhakt Bulate Hai)


बजरंगी महाराज,
तुम्हे भक्त बुलाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥
अज्ञान बालक है,
चरणों के पायक है,
तू ही सिरमौर है,
नादान बिलकुल है,
ये बात सच्ची है,
तेरे बिन नहीं और है,
बैठे ले उम्मीद,
तुमको आज रिझाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥

तुम वीर बलकारी,
शंकर के अवतारी,
अजब तेरी शान है,
तू राम का प्यारा,
तू श्याम का प्यारा,
बड़ा तू गुणवान है,
जल्दी आ जाओ,
तेरी ज्योत जलाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥

भक्ति का दाता है,
शक्ति का दाता है,
वीर बलधारी हो,
जो भी शरण आया,
खाली ना लौटाया,
बड़े उपकारी हो,
अभय दान दे दो,
यही आस लगाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥

दीनो के हितकारी,
अर्जी सुनो म्हारी,
प्रभु सिर हाथ धरो,
लेकर तुम्हारा नाम,
करते तुम्हे प्रणाम,
हमें भव पार करो,
‘जयराम’ बलिहारी,
तुम्हे भजन सुनाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥

बजरंगी महाराज,
तुम्हे भक्त बुलाते है,
तुम्हे शीश झुकाते है ॥
Bajrangi Maharaj Tumhe Bhakt Bulate Hai - Read in English
Bajrangi Maharaj, Tumhai Bhakt Bulate Hai, Tumhai Shish Jhukate Hai ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई - भजन

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई, लाडला कन्हैया मेरा कृष्ण कन्हाई..

दर पे तुम्हारे सांवरे: भजन

दर पे तुम्हारे सांवरे, सर को झुका दिया, मैंने तुम्हारी याद में, खुद को मिटा दिया, दर पे तुम्हारे साँवरे, सर को झुका दिया ॥

कलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला - भजन

कलयुग का देव निराला, मेरा श्याम है खाटू वाला, कदम कदम पर रक्षा करता, भक्तो का रखवाला रे, कलयुग का देंव निराला, मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

हे गिरधर गोपाल लाल तू आजा मोरे आँगना: भजन

हे गिरधर गोपाल लाल तू, आजा मोरे आँगना, माखन मिशरी तने खिलाऊँ, और झुलाऊँ पालणा, हे गिरधर गोपाल लाल तु ॥