बनाएगा मेरी बिगड़ी, मेरा भोला शंकर: भजन (Banayega Meri Bigadi Bhola Shankar)


तेरी दया तेरा साया,
सदा रहता मुझ पर,
बनाएगा मेरी बिगड़ी,
मेरा भोला शंकर,
मेरा भोला शंकर ॥
है जबसे पाया मैंने,
मेरे भोले बाबा को,
ना चाहा कुछ भी,
सभी सौप दिया बाबा को,
मेरा भोला है शम्भु,
दीन है दयालु है,
है दीनानाथ शम्भु,
बहुत ही कृपालु है,
वो तो भर देता है,
सबकी ही झोली पल भर में,
ना जाने देता कभी,
ख़ाली हाथ दर पर से,
है मिल गया मुझे,
सब कुछ तेरे दर पे आकर,
बनायेगा मेरी बिगड़ी,
मेरा भोला शंकर,
मेरा भोला शंकर ॥

शरण में आपकी,
बाबा ये मेरा जीवन है,
है कृपा आपकी,
जिससे ये मेरा जीवन है,
करु सदा तेरी भक्ति,
यही अरदास मेरी,
नहीं किसी और से,
बस तुझसे ही है आस मेरी,
है भोलेनाथ शम्भु,
दीन पर नज़र कर दो,
है कठिन राह प्रभु,
मुझपे भी मेहर कर दो,
सफल हुआ है ये जीवन,
तेरी शरण आकर,
बनायेगा मेरी बिगड़ी,
मेरा भोला शंकर,
मेरा भोला शंकर ॥

तेरी दया तेरा साया,
सदा रहता मुझ पर,
बनाएगा मेरी बिगड़ी,
मेरा भोला शंकर,
मेरा भोला शंकर ॥
Banayega Meri Bigadi Bhola Shankar - Read in English
Teri Daya Tera Saya, Sada Rahata Mujh par, Banayega Meri Bigadi, Mera Bhola Shankar, Mera Bhola Shankar ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध बनाएगा मेरी बिगड़ी, मेरा भोला शंकर: भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ओ मैया पास मेरे रहना, दूर जाना नहीं: भजन

ओ मैया पास मेरे रहना, दूर जाना नहीं, सर पे तेरा हाथ हो, दिल के अरमा यही, ओ मईया पास मेरे रहना, दूर जाना नहीं ॥

मैया तुम्हारे चरणों में: भजन

मिलता है सच्चा सुख केवल, मैया तुम्हारे चरणों में, यह विनती है हर पल मैया, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में, मिलता है सच्चा सुख केवल ॥

जिस घर में मैया का, सुमिरन होता: भजन

जिस घर में मैया का, सुमिरन होता, उस घर में हर पल, आनंद होता, माँ का पावन नाम बड़ा, मन भावन होता, जिस घर में मईया का, सुमिरन होता, उस घर में हर पल, आनंद होता ॥

मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी: भजन

मेरी मैया ने ओढ़ी लाल चुनरी, हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी, हीरो मोती जड़ी गोटेदार चुनरी, कमाल चुनरी, कमाल चुनरी ॥

शेरावाली का सच्चा दरबार है: भजन

शेरावाली का सच्चा दरबार है, यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है, सच्चा दरबार है, भरते भंडार है, शेरावाली का सच्चा दरबार हैं, यहाँ पे भरते भक्तो के भंडार है ॥