नवरात्रि विशेष 2026 - Navratri Specials 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन (Mahima Kahi Na Jaye Baba Shyam Ki)


महिमा कही ना जाए, बाबा श्याम की: भजन
महिमा कही ना जाए,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की,
ओ बाबा श्याम की,
खाटू धाम की,
मेरे घनश्याम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥
श्याम को है दरबार निरालो,
खाली झोली भरने वालो,
जो चाहे सो लेकर जावे,
जो चाहे सो लेकर जावे,
जो भी गलियां आवे,
खाटू धाम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥

भक्तां का दुःख देख ना पावे,
बाबो लीले चढ़कर आवे,
पल माहि संकट कट जावे,
पल माहि संकट कट जावे,
जो भी टेर लगावे,
बाबा श्याम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥

तेरी चिंता श्याम करेगो,
अटकी नैया पार करेगो,
श्याम तेरो भंडार भरेगो,
श्याम तेरो भंडार भरेगो,
क्यों ना टिकट कटावे,
खाटू धाम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥

सांचे मन स्यु श्याम सुमर ले,
श्याम धणी से हेत तू कर ले,
‘बिन्नू’ ऐसी करनी कर ले,
‘बिन्नू’ ऐसी करनी कर ले,
ज्योत में ज्योत समावे,
बाबा श्याम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥

महिमा कही ना जाए,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की,
ओ बाबा श्याम की,
खाटू धाम की,
मेरे घनश्याम की,
महिमा कही ना जावे,
बाबा श्याम की,
याद घनेरी आए,
खाटू धाम की ॥

Mahima Kahi Na Jaye Baba Shyam Ki in English

Mahima Kahi Na Jaye, Baba Shyam Ki, Yaad Ghaneri Aaye, Khatu Dham Ki..
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे - भजन

भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे, हो रही जय जय कार मंदिर विच आरती जय माँ।

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है - भजन

चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। ऊँचे पर्वत पर रानी माँ ने दरबार लगाया है।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है - भजन

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है, माँ वेदो ने जो तेरी महिमा कही है, सही है सही है सही है सही, माँ तू करूँणा मई और ममता मयी है, सही है सही है सही है सही ॥

निशदिन तेरी पावन: भजन

निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना है, जगदम्बे माँ, हर पल तेरे नाम की, महिमा गाउँ मै,मेरे घर भी आना,
जगदम्बे माँ, निशदिन तेरी पावन, ज्योत जगाऊँ मैं, मुझको ना बिसराना, हे जगदम्बे माँ ॥

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ: भजन

आजा माँ आजा माँ एक बार, मेरे घर आजा माँ, मैंने मन मंदिर में मैया, तेरी ज्योत जगाई, करके शेर सवारी, आजा इक बारी महामाई,
आजा मां आजा मां एक बार, मेरे घर आजा माँ ॥

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए - भजन

जगदम्बा के दीवानो को, दरश चाहिए, दरश चाहिए, हमें माँ तेरी एक, झलक चाहिए, झलक चाहिए ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP