भस्म तेरे तन की, बन जाऊं भोलेनाथ: भजन (Bhasm Tere Tan Ki Ban Jau Bholenath)


भस्म तेरे तन की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ,
शाम सुबह गुण तेरा,
गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ ॥
जब जब तू भंगिया को,
हाथ से लगाए,
प्याले के रूप में तू,
मुझको ही पाए,
जैसा तू ढाले,
ढल जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ ॥

खोया रहूं भोले,
सेवा में तेरी,
अंतिम यही है,
अभिलाषा शिव मेरी,
धूल तेरे पग की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ ॥

कर दूँ ये जीवन,
मैं तुझको समर्पण,
तेरा दिया कर दूँ,
तुझको ही अर्पण,
नाम तेरा हर पल,
मैं गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ ॥

भस्म तेरे तन की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ,
शाम सुबह गुण तेरा,
गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ ॥
Bhasm Tere Tan Ki Ban Jau Bholenath - Read in English
Bhasm Tere Tan Ki, Ban Jaun Bholenath, Bhakti Mein Teri, Ram Jaun Bholenath, Shaam Subah Gun Tera, Gaun Bholenath, Bhakti Mein Teri, Ram Jaun Bholenath ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भस्म तेरे तन की, बन जाऊं भोलेनाथ: भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना: भजन

बालाजी मुझे अपने, दर पे बुलाना, दर्शन से नैनो की, प्यास बुझाना, बालाजी मुझे अपना, दर्शन दिखाना, बालाजी मुझें अपने, दर पे बुलाना ॥

कीर्तन है वीर बजरंग का: भजन

कीर्तन है वीर बजरंग का, नच नच कर इनको मना, तभी तो बाबा आएंगे, राम गुण गाएंगे, कीर्तन होगा आज, कीर्तन होगा आज ॥

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया: भजन

बजरंगबली तूने, कलयुग निहाल कर दिया, संकट मिटा भगतों के, यूं मालामाल कर दिया, बजरंग बली तूने, कलयुग निहाल कर दिया ॥

करता है तू बेड़ा पार: भजन

कोई जब राह ना पाए, शरण तेरी आए, की तुझको मन से मनाए, करता है तू बेड़ा पार, करता है तू बेडा पार ॥

कारोबार मेरो बालाजी चलावे: भजन

कारोबार मेरो बालाजी चलावे, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे, जिमे कदे भी घाटों आवे ना, आवे ना,
कारोबार मेरो बालाजी चलावें, मेरी बैलेंस शीट बालाजी बणावे ॥