भजन - बोलो राम! मन में राम बसा ले (Bolo Ram Man Me Ram Basa Le Bhajan)


बोलो राम, जय जय राम, बोलो राम
जन्म सफल होगा बन्दे,
मन में राम बसा ले,
भोले राम, आजा राम, भोले राम
हे राम नाम के मोती को,
सांसो की माला बना ले,
मन में राम बसा ले,

राम पतित पवन करुनाकर,
और सदा सुख दाता,
भोले राम, आजा राम, भोले राम

सरस सुहावन अति मनभावन,
राम से प्रीत लगा ले,
मन में राम बसा ले,
भोले राम, आजा राम, भोले राम

मोह माया है झूटा बन्धन,
त्याग उसे तू प्राणी,
राम नाम की ज्योत जला कर,
अपना भाग जगा ले,
मन में राम बसा ले

राम भजन में डूब के अपनी,
निर्मल कर ले काया,
राम नाम से प्रीत लगा के,
जीवन पार लगा ले,
मन में राम बसा ले,

बोलो राम, जय जय राम, बोलो राम
जन्म सफल होगा बन्दे,
मन में राम बसा ले,
भोले राम, आजा राम, भोले राम,
Bolo Ram Man Me Ram Basa Le Bhajan - Read in English
Bolo Ram, Jay Jay Ram, Bolo Ram, Janm Saphal Hoga Bande, Man Mein Ram Basa Le |
Bhajan Hanuman BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanJagjit Singh Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भजन - बोलो राम! मन में राम बसा ले वीडियो

बोलो राम जय जय राम - Sarojini Ghosh

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

जय गणेश गौरी नंदन:भजन

जय गणेश गौरी नंदन दीन के दयाला, भक्तों के अंतर में कीजिए उजाला, जय गणेश गौरी नंदन ॥

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे - भजन

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, भोले बाबा जी की आँखों के तारे, प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना...

गाईये गणपति जगवंदन,शंकर सुवन: श्री गणेश भजन

गाईये गणपति जगवंदन, शंकर सुवन भवानी नंदन, गणपति जगवंदन, गाईये गणपति जगवंदन ॥

ओम जय गौरी नंदा: भजन

ओम जय गौरी नंदा, प्रभु जय गौरी नंदा, गणपति आनंद कंदा, गणपति आनंद कंदा, मैं चरणन वंदा, ॐ जय गौरी नंदा ॥