Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन (Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath)


देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
अब तो कृपा कर दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
मेरे सर पर रख बनवारी,
अपने दोनों यह हाथ ॥
देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे ।
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

श्याम तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है ।
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है ।
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू ।
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू ।
मेरा रास्ता रौशन कर दे,
छायी अन्धिआरी रात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो ।
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराते हो ।
चाहे जैसे रख बनवारी,
बस होती रहे मुलाक़ात ॥

देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥

देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे ।
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Dena Ho To Dijiye Janam Janam Ka Sath in English

Dena Ho to Dijiye Janam Janam Ka Sath । Ab to Kripa Kar Dijiye, Janam Janam Ka Sath ।
यह भी जानें

Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Kunj Bihari BhajanLaddu Gopal BhajanKhatushayam Ji Bhajan

अन्य प्रसिद्ध देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ: भजन वीडियो

Singer Ravi Raj

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जब जिद पे आ गई पार्वती - शिव गौरा भजन

बाबा नीब करोरी की मूवी हनुमान अंश का भजन भक्ति भारत आप तक पंहुचा रहा है, जब ज़िद पे आ गई पार्वती, पार्वती, पार्वती, समझाने पहुँचे सप्तऋषि..

ऐसा है मेरे श्री हरि का नाम - भजन

ऐसा है मेरे श्री हरि का नाम, कैसे उनका करूँ गुणगान, बाकी कोई न करुणानिधान ॥

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

बिगड़ी तेरी बनाएगा - भजन

बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का, संकट सभी मिटाएगा, नाम गणपति का, बिगड़ी बनाएगा, संकट मिटाएगा, कष्ट ना कभी तू पायेगा, जो मन से तू गाएगा, नाम गणपति का, बिगड़ी तेरी बनाएगा, नाम गणपति का ॥

मैं थाने सिवरू गजानन देवा - भजन

मैं थाने सिवरू गजानन देवा, वचनों रा पालनहारा जी ओ, सरस्वती मात शारदा ने सिवरू, हिरदे करो नी उजियाला जी ओ, निन्दरा निवारू भोलेनाथ ने, निन्दरा निवारू भोलेनाथ ने ॥

गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है - भजन

गजानंद महाराज पधारो, कीर्तन की तैयारी है, आओ आओ बेगा आओ, चाव दरस को भारी है॥

मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे - भजन

मैं आया हूं तेरे द्वारे, गणराज गजानन प्यारे, मेरी नैया पड़ी है किनारे, ओ विघन विनाशन हारे, मुझे कौन संभाले, मेरी लाज बचाले,
मेरे मन मोहिया, तेरा बस ध्यान किया, गजानन नाम लिया, तेरा बस ध्यान किया, गजानन नाम लिया ॥

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP