Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

प्रभु जी तुम चंदन हम पानी - भजन (Prabhuji Tum Chandan Hum Pani)


प्रभु जी तुम चंदन हम पानी - भजन
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥
प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा,
जैसे चितवत चंद्र चकोरा,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥

प्रभु जी तुम मोती हम धागा,
जैसे सोनहिं मिलत सोहागा,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥

प्रभु जी तुम दीपक हम बाती,
जाकी जोति बरै दिन राती,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥

प्रभु जी तुम स्वामी हम दासा,
ऐसी भक्ति करे ‘रैदासा’,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥

प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,
जाकी अंग-अंग बास समानी,
प्रभु जी तुम चँदन हम पानी ॥

Prabhuji Tum Chandan Hum Pani in English

Prabhu Ji Tum Chandan Hum Paani, Jaaki Ang-ang Baas Samaani, Prabhu Ji Tum Chandan Hum Paani ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

महाबली हनुमान जी: श्री हनुमान भजन

संकट मोचन नाम तुम्हारा, दुखियो का तुम हो सहारा, चारो और गूंज रहा है, नाम तेरा महान, महाबली हनुमान जी,
महाबली हनुमान जी, राम राम जय राम राम जय ॥

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान - भजन

इतनी किरपा कीजिये, सालासर हनुमान, अब दर्शन दे दो बाबा, अब दर्शन दे दो बाबा, मुझे बालक अपना जान,
इतनीं किरपा कीजिये, सालासर हनुमान ॥

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान: भजन

है अनुपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान, अजी सुनो लगाकर कान, सुनो लगाकर कान, उसको कहते है हनुमान,
है अनूपम जिसकी शान, उसको कहते है हनुमान ॥

हनुमत के गुण गाते चलो: भजन

हनुमत के गुण गाते चलो, प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो, राह में आए जो कोई दुखी, किरपा सभी पे बहाते चलो,
प्रेम की श्रद्धा बहाते चलो ॥

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो - भजन

प्रभुजी मोरे अवगुण चित ना धरो, समदर्शी प्रभु नाम तिहारो, चाहो तो पार करो ।

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP