हिम्मत ना हारिए, प्रभु ना बिसारिए - भजन (Himmat Na Hariye, Prabhu Na Bisraiye)


हिम्मत ना हारिए,
प्रभु ना बिसारिए ।
हँसते मुस्कुराते हुये,
जिंदगी गुजारिए ॥
काम ऐसे कीजिये कि,
जिनसे हो सब का भला ।
बातें ऐसे कीजिये,
जिमनें हो अमृत भरा ।
मीठी बोली बोल सबको,
प्रेम से पुकारिए ।
कड़वे बोल बोलके ना,
जिंदगी बिगाड़िए ॥

अच्छे कर्म करते हुये,
दुःख भी अगर पा रहे ।
पिछले पाप कर्मों का,
भुगतान वो भुगता रहे ।
सद्गुरु की भक्ति करके,
पाप को मिटाइए ।
गल्तियों से बचते हुये,
साधना बढ़ाइए ॥

हिम्मत ना हारिए,
प्रभु ना बिसारिए ।
हँसते मुस्कुराते हुये,
जिंदगी गुजारिए ॥

हृदय की किताब पर,
ये बात लिख लीजिए ।
बनके सच्चे भक्त सच्चे,
दिल से अमल कीजिये ।
करके अमल बनके कमल,
तरिए और तारिए ।
जग में जगमगाती हुई,
जिंदगी गुजारिए ॥

हिम्मत ना हारिए,
प्रभु ना बिसारिए ।
हँसते मुस्कुराते हुये,
जिंदगी गुजारिए ॥

मुश्किलों मुसीबतों का,
करना है जो खात्मा ।
हर समय कहना तेरा,
शुक्र है परमात्मा ।
फरियादें करके अपना,
हाल ना बिगाड़िए ।
जैसे प्रभु राखें वैसे,
जिंदगी गुजारिए ॥

हिम्मत ना हारिए,
प्रभु ना बिसारिए ।
हँसते मुस्कुराते हुये,
जिंदगी गुजारिए ॥
Himmat Na Hariye, Prabhu Na Bisraiye - Read in English
Himmat Na Harie, Prabhu Na Bisarie । Hanste Muskurate Huye, Zindagi Gujarie
Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई - भजन

बंसी बजा के मेरी निंदिया चुराई, लाडला कन्हैया मेरा कृष्ण कन्हाई..

दर पे तुम्हारे सांवरे: भजन

दर पे तुम्हारे सांवरे, सर को झुका दिया, मैंने तुम्हारी याद में, खुद को मिटा दिया, दर पे तुम्हारे साँवरे, सर को झुका दिया ॥

कलयुग का देव निराला मेरा श्याम है खाटू वाला - भजन

कलयुग का देव निराला, मेरा श्याम है खाटू वाला, कदम कदम पर रक्षा करता, भक्तो का रखवाला रे, कलयुग का देंव निराला, मेरा श्याम है खाटू वाला ॥

हे गिरधर गोपाल लाल तू आजा मोरे आँगना: भजन

हे गिरधर गोपाल लाल तू, आजा मोरे आँगना, माखन मिशरी तने खिलाऊँ, और झुलाऊँ पालणा, हे गिरधर गोपाल लाल तु ॥