जय हों तेरी गणराज गजानन: भजन (Jai Ho Teri Ganraj Gajanan)


जय हो तेरी गणराज गजानन ॥
दोहा – प्रथमें गौरा जी को वंदना,
द्वितीये आदि गणेश,
तृतीये सिमरा माँ शारदा,
मेरे काटो सकल कलेश ॥

जय हो तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज,
प्रथम पूज्य तुम देव हो देवा,
देवो के महाराज,
जय हों तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज ॥

सारी दुनिया में तुमसा,
ना दूजा कोई,
जो भी आशा करे,
पूरी तुमसे हुई,
मंगलकर्ता विघ्नहरैया,
पूरण करते काज,
जय हों तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज ॥

मांगे दर से तुम्हारे,
तो सब कुछ मिले,
सबका आँगन,
खुशी से है फुले फले,
तीनो लोक के स्वामी हो तुम,
देवो के सरताज,
जय हों तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज ॥

जय हों तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज,
प्रथम पूज्य तुम देव हो देवा,
देवो के महाराज,
जय हों तेरी गणराज गजानन,
जय हो तेरी गणराज ॥
Jai Ho Teri Ganraj Gajanan - Read in English
Jai Ho Teri Ganraj Gajanan, Jai Ho Teri Ganraj, Pratham Poojya Tum Dev Ho Deva, Devo Ke Maharaj, Jai Ho Teri Ganraj Gajanan, Jai Ho Teri Ganraj ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

प्रभु! स्वीकारो मेरे परनाम - भजन

सुख-वरण प्रभु, नारायण हे! दु:ख-हरण प्रभु, नारायण हे! स्वीकारो मेरे परनाम...

देख लिया संसार हमने देख लिया - भजन

देख लिया संसार हमने देख लिया, सब मतलब के यार हमने देख लिया ।

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी - भजन

कब दर्शन देंगे राम परम हितकारी, कब दर्शन देंगे राम दीन हितकारी, रास्ता देखत शबरी की उम्र गयी सारी..

एक बार जो रघुबर की, नजरो का: भजन

एक बार जो रघुबर की, नजरो का इशारा हो जाये, तेरी लगन में खो जाऊँ मैं, दुनिया से किनारा हो जाये ॥

मेरे राम इतनी किरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में: भजन

मेरे राम मेरे घर आ जाना, शबरी के बेर तुम खा जाना, मुझे दर्शन अपने दिखा जाना, मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से, मेरे राम इतनी कीरपा करना, बीते जीवन तेरे चरणों में ॥