मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा: भजन (Man Mera Mandir Shiv Meri Pooja)


ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
सत्य है ईश्वर,
शिव है जीवन,
सुन्दर यह संसार है ।
तीनो लोक हैं तुझमे,
तेरी माया अपरम्पार है ॥
ॐ नमः शिवाय नमो,
ॐ नमः शिवाय नमो
मन मेरा मंदिर,
शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा,
नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम्,
बोल तू सुंदरम,
मन मेरे शिव की महिमा,
के गुण गए जा ॥

पार्वती जब सीता बन कर,
जय श्री राम के सन्मुख आयी ।
राम ने उनको माता कह कर,
शिव शंकर की महिमा गायी ।
शिव भक्ति में सब कुछ सुझा,
शिव से बढ़कर नहीं कोई दूजा ।
॥ बोल सत्यम शिवम्...॥

तेरी जटा से निकली गंगा,
और गंगा ने भीष्म दिया है ।
तेरे भक्तो की शक्ति ने,
सारे जगत को जीत लिया है ।
तुझको सब देवों ने पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा।
॥ बोल सत्यम शिवम्...॥

मन मेरा मंदिर, शिव मेरी पूजा,
शिव से बड़ा नहीं कोई दूजा ।
बोल सत्यम शिवम्, बोल तू सुंदरम,
मन मेरे शिव की महिमा के गुण गए जा ॥

श्री शिव पंचाक्षर स्तोत्र | शिव चालीसा | आरती: श्री शिव, शंकर, भोलेनाथ
Man Mera Mandir Shiv Meri Pooja - Read in English
Om Namah Shivay, Om Namah Shivay, Saty Hai Eshwar, Shiv Hai Jeevan...
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan Ke Somvar BhajanMonday BhajanSomwar Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरी विनती यही है! राधा रानी: भजन

मेरी विनती यही है राधा रानी, कृपा बरसाए रखना, कृपा बरसाए रखना...

जम्भेश्वर आरती: ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे

ओ३म् शब्द सोऽहं ध्यावे, स्वामी शब्द सोऽहं ध्यावे । धूप दीप ले आरती निज हरि गुण गावे । मंदिर मुकुट त्रिशुल ध्वजा, धर्मों की फ हरावे ।...

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश - भजन

म्हाने जाम्भोजी दीयो उपदेश, भाग म्हारो जागियो ॥ मरूधर देश समराथल भूमि, गुरूजी दियो उपदेश ।...

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे - भजन

मीठे रस से भरीयो री, राधा रानी लागे, महारानी लागे...

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी - भजन

राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी, राधे राधे रटो चले आएँगे बिहारी, आएँगे बिहारी चले आएँगे बिहारी...