मन में तो आवे भजन बनाऊं - भजन (Mann Me to Aave Bhajan Banau)


मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
भजन बना के बालासा
भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं ...
बुद्धि है कोरी, ज्ञान भी नहीं है
कैसे बखानू तुझे शब्द ही नहीं है
बुद्धि है कोरी, ज्ञान भी नहीं है
कैसे बखानू तुझे शब्द ही नहीं है
भावों के भंवर से बालासा-2, कैसे पार पाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं ...

भक्त शिरोमणि राम के हो प्यारे
अष्टसिद्धि के दाता सिया के दुलारे
भक्त शिरोमणि राम के हो प्यारे
अष्टसिद्धि के दाता सिया के दुलारे
सिंदूरी चोला वाले-2, कैसे मैं रिझाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं ...

अद्भुत रूप है अति मनभावन
तुम हो प्रभुजी मेरे, पतितो के पावन
अद्भुत रूप है अति मनभावन
तुम हो प्रभुजी मेरे, पतितो के पावन
द्वार खड़ा मै तेरे-2, मेहर तेरी पाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं ...

मैं हूं गरीब तुम गरीब नवाज़ हो
मेरे हर सवाल का प्रभु तुम ही जवाब हो
मैं हूं गरीब तुम गरीब नवाज़ हो
मेरे हर सवाल का प्रभु तुम ही जवाब हो
तुमसे ही हस्ती मेरी-2, तुम्ही में समाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
भजन बना के बालासा
भजन बना के बालासा तुझको रिझाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं
मन में तो आवे भजन बनाऊं ...
Mann Me to Aave Bhajan Banau - Read in English
Mann Mein to Aave Bhajan Banaun, Bhajan Bana Ke Baalasa, Bhajan Bana Ke Baalasa Tujhko Rijhaun..
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path BhajanHanuman Gadi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हरी नाम सुमिर सुखधाम, जगत में - भजन

हरी नाम सुमिर सुखधाम, हरी नाम सुमिर सुखधाम, जगत में जीवन दो दिन का...

कुछ नहीं बिगड़ेगा तेरा, हरी शरण आने के बाद - भजन

कुछ नहीं बिगड़ेगा तेरा, हरी शरण आने के बाद । हर ख़ुशी मिल जायेगी तुझे..

हरि हरि हरि सुमिरन करो - भजन

हरि हरि, हरि हरि, सुमिरन करो, हरि चरणारविन्द उर धरो

उठ खड़ा हो लक्ष्मण भैया जी ना लगे: भजन

उठ खड़ा हो लक्ष्मण भैया जी ना लगे, लखनवा नही जाना की जी ना लगे ॥

चलो अयोध्या राम राज मे: भजन

चलो अयोध्या राम राज मे, सज़ा दीपो की थाली, पाप का कोई भाग नही है, चमके धर्म की लाली,
हुई धन्य धरा ये अवध की, आये जो राम अयोध्या मे ॥