प्रभु जी तुम संगति सरन तिहारी - भजन (Mere Prabhuji Sangati Sharan Tihari)


प्रभु जी तुम संगति सरन तिहारी।
जग-जीवन राम मुरारी॥
गली-गली को जल बहि आयो,
सुरसरि जाय समायो।
संगति के परताप महातम,
नाम गंगोदक पायो॥
॥ प्रभु जी तुम संगति...॥

स्वाति बूँद बरसे फनि ऊपर,
सोई विष होइ जाई।
ओही बूँद कै मोती निपजै,
संगति की अधिकाई॥
॥ प्रभु जी तुम संगति...॥

तुम चंदन हम रेंड बापुरे,
निकट तुम्हारे आसा।
संगति के परताप महातम,
आवै बास सुबासा॥
॥ प्रभु जी तुम संगति...॥

जाति भी ओछी, करम भी ओछा,
ओछा कसब हमारा।
नीचे से प्रभु ऊँच कियो है,
कहि 'रैदास चमारा॥

प्रभु जी तुम संगति सरन तिहारी।
जग-जीवन राम मुरारी॥
Mere Prabhuji Sangati Sharan Tihari - Read in English
Prabhu Ji Tum Sangati Saran Tihari । Jag-jeevan Ram Murari ॥ Gali-gali Ko Jal Bahi Aayo...
Bhajan Guru BhajanGurudev BhajanGuru Purnima BhajanVyasa Purnima BhajanSant Ravidas Bhajan

अन्य प्रसिद्ध प्रभु जी तुम संगति सरन तिहारी - भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

आईं महादेवी अवतार, भवानी मोरे अंगना में: भजन

आईं महादेवी अवतार, भवानी मोरे अंगना में, मोरे अंगना में तोरी मढिया में, छाईं खुशियां अपरम्पार, भवानी तोरी मढिया में, आईं महादेवी अवतार, भवानी मोरे अंगना में ॥

नित महिमा मै गाउँ मैया तेरी: भजन

सदा ज्योत जगाऊँ मैया तेरी, मुझे ना कुछ और चाहिए, नित महिमा मै गाउँ मैया तेरी, मुझे ना कुछ और चाहिए ॥

खेल पंडा खेल पंडा रे - भजन

खेल पंडा खेल पंडा, खेल पंडा रे, घड़ी आ गई सुहानी, खेल पंडा रे

सिंघ सवारी महिमा भारी: भजन

सिंघ सवारी महिमा भारी, पहाड़ों में अस्थान तेरा, ब्रम्हा विष्णु शिव शंकर भी, करते माँ गुणगान तेरा ॥

तुम शरणाई आया ठाकुर - शब्द कीर्तन

तुम शरणाई आया ठाकुर ॥ उतरि गइओ मेरे मन का संसा, जब ते दरसनु पाइआ ॥