मेरे सरकार का, दीदार बड़ा प्यारा है: भजन (Mere Sarkar Ka Didar Bada Pyara Hai)


मेरे सरकार का,
दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
तेरे नैना कटीले,
मोटे मोटे रसीले ।
दिल को छीन लिया,
तेरी प्यारी हँसी ने ।
प्यारी अंखियों में लगा,
कजरा बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,
दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

लटों ने लूट लिया,
जिगर घायल ये किया ।
तेरी प्यारी अदा ने,
मुझे बेचैन किया ।
मेरे सीने में तेरा,
दर्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,
दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

ओ मेरे श्याम पिया,
तेरे बिन तड़पे जिया ।
प्रेम तुम से ही किया,
तूने क्या जादू किया ।
तेरी यादों में थिरके,
अंग मेरा सारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥

मेरे सरकार का,
दीदार बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ।
कृष्ण मेरा प्यारा,
गोविन्द बड़ा प्यारा है ॥
Mere Sarkar Ka Didar Bada Pyara Hai - Read in English
Mere Sarkar Ka, Deedar Bada Pyara Hai । Krishn Mera Pyara..
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanPhalguna BhajanIskcon BhajanDivya Chaturvedi Bhajan

अन्य प्रसिद्ध मेरे सरकार का, दीदार बड़ा प्यारा है: भजन वीडियो

- Dheeraj Bawra

- Devi Chitralekha

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

सीयाराम कण कण है समाया - भजन

सीयाराम कण कण है समाया । जिधर देखा नज़र वही आया ॥

श्री गोवर्धन महाराज आरती

श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ । तोपे पान चढ़े, तोपे फूल चढ़े...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..