पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: भजन (Saj Dhaj Kar Jis Din Maut Ki Sahjadi Aayegi)


सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: भजन
सजधज कर जिस दिन,
मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥
छोटा सा तू,
कितने बड़े अरमान हैं तेरे,
मिट्टी का तु,
सोने के सामान हैं तेरे,
मिट्टी की काया मिट्टी में,
जिस दिन समाएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

पर खोल ले तू पंछी,
पिंजरा तोड़ के उड़ जा,
माया महल के सारे,
बंधन छोड़ के उड़ जा,
धड़कन में जिस दिन,
मौत तेरी गुनगुनायेगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

अच्छे किए तूने करम,
तो पाया मानुष तन,
और पाप की क्यों भटका,
है ये पापी तेरा मन,
ये पाप की नैया तुझको,
एक दिन डुबाएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

जैसा किया है तुने,
तेरे साथ जायेगा,
बोये है काँटे तूने,
कैसे फूल पायेगा,
ये पाप कि गठरी,
तुझे एक दिन डुबायेगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

भाई भतीजे बन्धू सब,
मतलब के है सारे,
कोइ नही कुछ काम,
तेरे आएँगे प्यारे,
करनी हि तेरी बावरे,
संग तेरे जाएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

सजधज कर जिस दिन,
मौत की शहजादी आएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी,
ना सोना काम आएगा,
ना चांदी आएगी ॥

Saj Dhaj Kar Jis Din Maut Ki Sahjadi Aayegi in English

Sajdhaj Kar Jis Din, Maut Ki Shahajadi Aayegi, Na Sona Kaam Aayega
यह भी जानें

Bhajan Arya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanSchool BhajanCollage BhajanGurukul BhajanInspirational BhajanShanti Dham BhajanSuresh Awasthi Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: भजन वीडियो

सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: देवी चित्रलेखा जी

सजधज कर जिस दिन, मौत की शहजादी आएगी: प्रेमभूषण जी महाराज

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

दादी मैं थारी बेटी हूँ: भजन

दादी मैं थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज, मैया मैं थारी लाडो हूँ, रखियो मेरी लाज, धन दौलत दीजो मत दीजो, धन दौलत दीजो मत दीजो, दीजो अमर सुहाग, दादी मै थारी बेटी हूँ, रखियो मेरी लाज ॥

म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे: भजन

म्हाने प्राणा सु भी प्यारी, माता रानी लागे, माता रानी लागे, म्हाने शेरोवाली मैया, राज रानी लागे ॥

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे - भजन

माँ शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे, मैया सजी है ऐसे, दुल्हन बनी हो जैसे, मां शारदा भवानी, बैठी है देखो कैसे ॥

मैया के चरणों में, झुकता है संसार: भजन

मैया के चरणों में, झुकता है संसार, तीनों लोक में होती, माँ तेरी जय जयकार ॥

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP