पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं: भजन (Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi)


कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं: भजन
कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा,
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥
मैं तो मंदिर गया पूजा आरती की,
पूजा करते हुए खयाल आ गया । -x2
कभी माँ बाप की सेवा की ही नहीं,
सिर्फ पूजा करवाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैं तो सतसंग गया गुरूवाणी सुनी,
गुरू वाणी को सुनकर खयाल आगया । -x2
जन्म मानव का लेकर दया न करी,
फिर मानव कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैंने दान किया, मैंने जप-तप किया,
दान करते हुए खयाल आगया । -x2
कभी भूखे को भोजन खिलाया नही,
दान लाखो का करने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

गंगा नहाने हरिद्वार काशी गया,
गंगा नहाते ही मन में खयाल आगया । -x2
तन को धोया मगर, मन को धोया नही,
फिर गंगा नहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मैने वेद पढ़े, मैने शास्त्र पढ़े,
शास्त्र पढते हुए खयाल आगया । -x2
मैने ग्यान किसी को बांटा नही,
फिर ग्यानी कहलाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

मात पिता के चरणों में चारो धाम है,
आजा आजा यही मुक्ति का धाम है । -x2
मात पिता की सेवा की ही नहीं,
फिर तिरथो मे जाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ।
कभी गिरते हुए को उठाया नही,
बाद आंसू बहाने से क्या फायदा ।
कभी प्यासें को पानी पिलाया नहीं,
बाद अमृत पिलाने से क्या फायदा ॥

Kabhi Pyase Ko Pani Pilaya Nahi in English

Kabhi Pyaase Ko Paani Pilaaya Nahin, Baad Amrit Pilane Se Kya Phaayada । Kabhi Girate Hue Ko Uthaya Nahi,
यह भी जानें

Bhajan Mata Pita BhajanParents BhajanPrakash Mali BhajanVedic BhajanVed BhajanSchool BhajanCollage BhajanArya Samaj BhajanInspirational BhajanKumar Vishu Bhajan

अन्य प्रसिद्ध कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं: भजन वीडियो

कभी प्यासे को पानी पिलाया नहीं - Master Rana

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

श्री हनुमान-बालाजी भजन

सुंदरकांड, हनुमान जयंती, मंगलवार व्रत, शनिवार, बूढ़े मंगलवार में गाए जाने वाले प्रसिद्ध श्री हनुमान-बालाजी के भजन..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे नंदलाल - भजन

देवी नेहा जी का प्यारा सा भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, मेरा कोई ना सहारा बिन तेरे, नंदलाल सांवरिया मेरे, गोपाल सांवरिया मेरे...

माँ तैनूं मिलने लाई

माँ तैनूं मिलने लाई दूरों चल आया हाँ, निकी-निकी कंजकां लाई चूड़ियां लै आया हाँ। नाले तिन पिंडियां दा शिंगार, शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई, लाल चुन्नी वी मैं लै के आया, नाल शेरां वाली नूं चढ़ाउन लाई।

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP