नाम उसका है बाँके बिहारी: भजन (Naam Uska Hai Banke Bihari)


हम गरीबों से रखता है यारी,
नाम उसका है बांके बिहारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥
प्यारी लगती गरीबों की नैया,
बैठ जाता है बनके खिवैया,
भूल जाता है देखो सरकारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥

लोग कहते है त्रिलोकी नाथ है,
उसके हाथ में गरीबों का हाथ है,
शायद जानता नहीं वो दुनियादारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥

उसका झोपडी में है आना जाना,
स्वाद लगता विदुर जी का खाना,
खुद को कहता है प्रेम का पुजारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥

माल नरसी का पहले लुटवाया,
घर बनवारी मीरा का छुड़ाया,
प्यारा लगता सुदामा भिखारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥

हम गरीबों से रखता है यारी,
नाम उसका है बांके बिहारी,
नाम उसका है बाँके बिहारी ॥
Naam Uska Hai Banke Bihari - Read in English
Hum Garibon Se Rakhata Hai Yari, Naam Uska Hai Banke Bihari, Naam Uska Hai Banke Bihari ॥
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..