राधा रानी को भयो अवतार बधाई बाज रही - भजन (Radha Rani Ko Nhayo Avtar)


राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही,
ऐ जी हाँ बधाई बाज रही,
ऐ री हाँ बधाई बाज रही,
चलो रे चलो रे भानु के द्वार,
बधाई बाज रही ॥
बरसाने में बजत बधाई,
प्रकटी श्री श्यामा सुखदाई,
आई रसिकन की प्राणाधार,
बधाई बाज रही,
राधे रानी को भयो अवतार ॥

लूट रहे हीरे मोतिन माला,
आज मिलेंगे शाल दुशाला,
सखी गाई रही मंगलाचार,
बधाई बाज रही,
राधा रानी को भयो अवतार ॥

जुग जुग जियो राधा प्यारी,
जय जय भानुकुल उजियारी,
छाई ब्रज खुशी अपार,
बधाई बाज रही,
राधे रानी को भयो अवतार ॥

चित्र विचित्र जब सुनी रे खबरिया,
आये पकड़ पागल की उंगलिया,
राधा रानी पे जाये बलिहार,
बधाई बाज रही,
राधे रानी को भयो अवतार ॥

राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही,
ऐ जी हाँ बधाई बाज रही,
ऐ री हाँ बधाई बाज रही,
चलो रे चलो रे भानु के द्वार,
बधाई बाज रही ॥
Radha Rani Ko Nhayo Avtar - Read in English
Radha Rani Ko Bhayo Avatar, Badhai Baaj Rahi, Ai Ji Haan Badhai Baaj Rahi, Chalo Re Chalo Re Bhanu Ke Dwar..
Bhajan Brij BhajanBadhai BhajanBhagwat BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanShri Radha Krishna BhajanFagan Mela BhajanShri Shayam BhajanKhatu Shyam BhajanIskcon BhajanBirthday BhajanJanmdin Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे - भजन

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, भोले बाबा जी की आँखों के तारे, प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना...

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

आओ आओ गजानन आओ - भजन

आओ आओ गजानन आओ, आके भक्तों का मान बढ़ाओ।। ॐ गण गणपतये नमो नमः, श्री सिद्धिविनायक नमो नमः, अष्टविनायक नमो नमः, गणपती बप्पा मोरया ॥

गाईये गणपति जगवंदन,शंकर सुवन: श्री गणेश भजन

गाईये गणपति जगवंदन, शंकर सुवन भवानी नंदन, गणपति जगवंदन, गाईये गणपति जगवंदन ॥