Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

राधिके ले चल परली पार - भजन (Radhike Le Chal Parli Paar)


राधिके ले चल परली पार - भजन
गलियां चारों बंद हुई,
मिलूं कैसे हरी से जाये ।
ऊंची नीची राह रपटीली,
पाओ नहीं ठहराए ।
सोच सोच पग धरु जतन से,
बार बार डिग जाये ।
अब राधे के सिवा कोई न,
परली पार लागए ।
परली पार लागए,
परली पार लागए,
परली पार लागए ।
राधिके ले चल परली* पार,
राधिके ले चल परली पार
जहाँ विराजे नटवर नागर,
जहाँ विराजे नटवर नागर
नटखट नन्द कुमार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

गुण अवगुण सब उनको अर्पण,
पाप पुन्य सब उनको समर्पण
मैं उनके चरनन की दासी,
मैं उनके चरनन की दासी
वो है प्राण आधार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

उनसे आस लगा बैठी हूँ,
लज्जा शील गवा बैठी हूँ
सवरिया मैं तेरी रागनी,
सवरिया मैं तेरी रागनी
तू मेरा मल्हार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

तेरे सिवा कुछ चाह नहीं है,
कोई सूझती राह नहीं है
मेरे प्रीतम मेरे मांझी,
मेरे प्रीतम मेरे मांझी
सुनए करुण पुकार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

आनदं धन यहाँ बरस रहा है,
पत्ता पत्ता हरस रहा है
बहुत हुई अब हार गई मैं,
बहुत हुई अब हार गई मैं
पड़ी पड़ी मझधार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

राधिके ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
जहाँ विराजे नटवर नागर,
जहाँ विराजे नटवर नागर
नटखट नन्द कुमार...

किशोरी ले चल परली पार,
राधिके ले चल परली पार
किशोरी ले चल परली पार,
श्यामा चल परली पार

* परली: दूसरी छोर (other side of river)

Radhike Le Chal Parli Paar in English

Radhike Le Chal Parli Paar Kishori Le Chal Parli Paar, Shyama Chal Parli Paar
यह भी जानें

Bhajan Radhashtami BhajanShri Radha Krishna BhajanShri Radha Rani BhajanJanmashtami BhajanBrij BhajanDevi Chitralekha Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माता के भजन

नवरात्रि, माता की चौकी, देवी जागरण, अष्टमी तथा शुक्रवार को गाए जाने वाले प्रसिद्ध माता के भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

शिव शंकर की कृपा हो जाए

शिव शंकर की कृपा हो जाए, शिव, शंकर, की कृपा, हो जाए, जीवन की, हर बाधा, मेरी हल, हो जाए ॥

सावन की पड़ी फुहार - शिव भजन

भगवान शिव का सावन माह में गया जाने वाला सबसे प्रसिद्ध भजन के लिरिक्स भक्ति भारत आप तक सुलभ करा रहा है, सावन की पड़ी फुहार, मेरे यार, चल भोले के दर जायेंगे,

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल - भजन

तुम कालों के काल, बाबा मेरे महाकाल, दुनिया भी जाने तू है, कालों का काल, कालों का काल, डरे तुझसे भी काल, ओ मेरे महाकाल, तुम कालो के काल, बाबा मेरे महाकाल, बाबा मेरे महाकाल ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP