Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

हे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है - भजन (Hey Karuna Mayi Radhe Mujhe Bas Tera Sahara Hai)


हे करुणा मयी राधे, मुझे बस तेरा सहारा है - भजन
हे करुणा मयी राधे,
मुझे बस तेरा सहारा है,
मुझे बस तेरा सहारा है,
अपना लो मुझे श्यामा,
तेरे बिन कौन हमारा है,
तेरे बिन कौन हमारा है,
हे करुणा मयी राधे,
मुझे बस तेरा सहारा है ॥
कोई किसी का नहीं जहाँ में,
झूठी जग की आस,
झूठी जग की आस,
हम बेबस लाचारों की श्यामा,
तुम से यही अभिलाष,
तुम से यही अभिलाष,
दिनों पे कृपा करना,
यही स्वाभाव तुम्हारा है,
यही स्वाभाव तुम्हारा है,
हे करुणा मयी राधें,
मुझे बस तेरा सहारा है ॥

गहरी नदिया नांव पुरानी,
डगमग डोले नैया,
डगमग डोले नैया,
बिच भवर में आन फसा हूँ,
पकड़ो मेरी बहियाँ,
पकड़ो मेरी बहियाँ,
कहीं डूब ना जाऊँ मैं,
किशोरी दूर किनारा है,
किशोरी दूर किनारा है,
हे करुणा मयी राधें,
मुझे बस तेरा सहारा है ॥

तेरे दर पे जो भी आए,
उनको तुम अपनाती,
उनको तुम अपनाती,
गर्दिश के मारो की श्यामा,
बिगड़ी बात बनाती,
बिगड़ी बात बनाती,
हम जैसे अधमो का,
जीवन तुमने ही सवारा है,
जीवन तुमने ही सवारा है,
हे करुणा मयी राधें,
मुझे बस तेरा सहारा है ॥

चित्र विचित्र अपने कर्मो से,
मन ही मन घबराए,
मन ही मन घबराए,
तेरी कृपा का ले के सहारा,
द्वार तुम्हारे आए,
द्वार तुम्हारे आए,
तेरे दर के सिवा मेरा,
कहीं नहीं और गुजारा है,
कहीं नहीं और गुजारा है,
हे करुणा मयी राधें,
मुझे बस तेरा सहारा है ॥

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी

Hey Karuna Mayi Radhe Mujhe Bas Tera Sahara Hai in English

Hai Karuna Mayi Radhen, Mujhe Bas Tera Sahara Hai, Apna Lo Mujhe Shyama
यह भी जानें

Bhajan Radhashtami BhajanShri Radha Rani BhajanBrij BhajanChitra Vichitra BhajanJanmashtami Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे: भजन

म्हापे जद भी मुसीबत, कोई आवन लागे, कोई आवन लागे, म्हारे सिर के ऊपर, चुनड़ी लेहरावन लागे ॥

अम्बे रानी ने, अपना समझ कर मुझे: भजन

भैरव खुश हो गए, ध्यान में खो गए, और हनुमान, श्री राम जपने लगे, ब्रम्हा ने व्यास को, एक नए वेद का, ज्ञान फिर से कराया, मजा आ गया, अम्बें रानी ने, अपना समझ कर मुझे, अपने दर पे बुलाया, मजा आ गया ॥

तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है: भजन

त्रिशूल है हाथों में, और खड़ग को धारा है, तुम्हरे चरणों में, मैया नमन हमारा है, माँ अष्टभुजी तुमने, संसार को तारा है, तुम्हरे चरणो में, मैया नमन हमारा है ॥

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में: भजन

माता महादेवी है नाम, विराजी दशरमन में, सेवा में पंडा हज़ार, माई की मढुलिया में, माता महादेवी हैं नाम, विराजी दशरमन में ॥

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई - भजन

अर्जी सुनकर मेरी मैया, घर में मेरे आई, झूम झूम के नाचूं मैं तो, बाटूँ आज बधाई, नाचूँ झूम झूम के, गाऊं झूम झूम के ॥

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP