राम भजन - राम जी का मंदिर लगे नीको (Ram Ji Ka Mandir Lage Neeko)


दुनिया की चकाचौंध भूलूं मैं,
राम सिया राम ही बोलूँ मैं
है ना ठिकाना कोई ख़ुशी का
ऐसा तेज छाया मंदिर छवि का।
राम जी का मंदिर...
राम जी का मंदिर लगे नीको,
इसके आगे लगे सारो जग फीको।
यहाँ की गलियों में राम जी के चित्र है,
हर एक चित्र में पुरषोत्तम चरित्र है,
यहां हर किसी का चित्त हर जाता हैं,
फिर वो मस्ती में राम राम गाता हैं।

है मंगल शगुन, है मंगल भवन
बस जाते हैं देवों के भी मन
है भव्य विशाल, ये दिव्य दरबार
सिंहासन विराजे श्रीराम सरकार

स्वर्ग के बैभव को भूल जाओगे,
एक बार जो मंदिर आओगे
देख दंग रह जाओगे तुम सभी
(यहाँ) दर्शन मेरे ( अनमोल) प्रभु राम जी का ।

बात कल्पों की है,
ना ही अल्पों की है
ना दुनिया के झगड़े ना ही जल्पो की है।
ये बात हमारे संकल्पों की है
राम मंदिर के लिए हर्षित पलकों की है।

आये अयोध्या के द्वार हम ,
प्रभु राम का करने दीदार हम ,
सिर पे मेरे भक्ति सवार है
करके आए नौका विहार हम,
बना एक महल, जो है सूर्य के समान ,
कोटि कोटि धन्य हुए
जो रहे राम को निहार हम

यादें हमारे सीने में,
देती थी हमको ये पीड ,
अपने ही महल के आगे,
कैसी हालत में रहे रघुवीर,
भक्तों के रक्त का बलिदान,
अब रंग है ऐसा दिखा रहा ,
राम के मंदिर के आगे, अब स्वर्ग भी शर्मा रहा ।

हम सबका गुमान, है राम भगवान,
जहाँ राम बसे, वो साकेत समान,
ये केवल मंदिर नहीं , न केवल देवस्थान,
ये तो है हमारी आन बान और शान,
है राम दरबार मनोहर ऐसो,
योगीजन ध्यान कर खोजे जैसो,
मोहे काम लगे देव शिल्पी को ।।2।।
राम मंदिर लगे मोहे नीको हाँ
राम मंदिर लगे मोहे नीको,
इसके आगे लगे सारो जग फीको।
Ram Ji Ka Mandir Lage Neeko - Read in English
Duniya Ki Chakachaundh Bhulun Main, Ram Siya Ram Hi Bolun Main Hai Na Thikana Koi Khushi Ka Aisa Tej Chhaya Mandir Chhavi Ka । Ram Ji Ka Mandir Ram Ji Ka Mandir Lage Neeko, Iske Aage Lage Saaro Jag Pheeko ।
Bhajan Ayodhya BhajanDiwali BhajanRam Mandir BhajanShri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanISKCON BhajanMadhavas Rock Band Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥