सब रस रंग भरे है, रामायण जी में - भजन (Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein )


सब रस रंग भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
दोहा सोरठा और चौपाई,
दोहा सोरठा और चौपाई,
रुचि रुचि छंद भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

बाल कांड में राम जन्म है,
बाल कांड में बाल चरित है,
सिया संग ब्याह भयो है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

अवध कांड में संकट छायो,
अवध कांड में तड़का वध है,
प्रभु वनवास गए है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

अरण्य कांड में भरत मिलाप है,
अरण्य कांड में सिया हरण है,
भक्तन दरस दिये है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

किष्किंधा कांड में हनुमान मिलन हैं,
किष्किंधा कांड में बाली मरण हैं,
सुग्रीव मित्र भये है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

सुंदर कांड में है हनुमान लीला,
सुंदर कांड में लंका दहन है,
सीता जी खोज करि है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

लंका कांड में सत्य की जीत है,
लंका कांड में रावण मारो है,
विभीषण राजा बने है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

उत्तर कांड राम राजा बनें है,
उत्तरकांड रामराज आयो सुखदाई,
लव कुश जन्म भयो हैं,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥

सब रस रंग भरे है,
रामायण जी में,
सब रस रंग भरे हैं ॥
Sab Ras Rang Bhare Hain Ramayan Ji Mein - Read in English
Sab Ras Rang Bhare Hai, Ramayan Ji Mein, Sab Ras Rang Bhare Hain ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चलो मम्मी-पापा चलो इक बार ले चलो - भजन

चलो मम्मी चलो पापा इक बार ले चलो, हमें ज्योता वाली के दरबार ले चलो...

लाल लाल चुनरी की अजब कहानी - भजन

लाल लाल चुनरी की अजब कहानी, ओढ़ के आई मेरी अंबे भवानी, अंबे भवानी जगदंबे भवानी, अंबे भवानी जगदंबे भवानी ॥

जहाँ आसमां झुके जमीं पर - भजन

जहाँ आसमां झुके जमीं पर, सर झुकता संसार का, वही पे देखा हमने जलवा, माँ तेरे दरबार का ॥

दादी झुंझुनू बुलाए, मेरा मन हर्षाये - भजन

दादी झुंझुनू बुलाए, मेरा मन हर्षाये, माँ सब पर प्यार लुटाए, संदेशा आया है, संदेशा आया है, संदेशा आया है, दादी ने बुलाया है ॥

रमतो भमतो जाय, आज माँ नो गरबो - भजन

रमतो भमतो जाय, आज माँ नो गरबो रमतो जाय, पवन झपाटा खाय, आज माँ नो गरबो रमतो जाय, रमतों भमतों जाय, आज माँ नो गरबो रमतो जाय ॥