तेरे पूजन को हनुमान, बना तब मेहंदीपुर का धाम - भजन (Tere Pujan Ko Hanuman Bana Tab Mehandipur Ka Dham)


तेरे पूजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥
जग में प्रबल तुम्हारी माया,
नहीं कोई भेद तुम्हारा पाया,
कर नित भक्ति प्रेम से ध्यान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम,
तेरे पुजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥

तू ही जग का कष्ट नशावे,
तू ही अद्भुत खेल रचावे,
हे तू व्यापक सकल जहान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम,
तेरे पुजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥

भूतादिक अमित उघारे,
नित अगणित चरित्र तुम्हारे,
उन्हें मैं करूँ कहाँ तक गान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम,
तेरे पुजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥

सारे जग का दुःख हर लीजे,
तब भक्ति चरणों की दीजे,
कर दया दिन जन जान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम,
तेरे पुजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥

तुम बिन जग में नाथ हमारा,
दिखत नहीं कोई सहारा,
यह विनय करे कल्याण,
बना तब मेहंदीपुर का धाम,
तेरे पुजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥

तेरे पूजन को हनुमान,
बना तब मेहंदीपुर का धाम ॥
Tere Pujan Ko Hanuman Bana Tab Mehandipur Ka Dham - Read in English
Tere Pujan Ko Hanuman, Bana Tab Mehendipur Ka Dham ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..