तू है मेरा खिवैया: भजन (Tu Hai Mera Khivaiya)


तू है मेरा खिवैया,
मैं हूँ तेरी नैया,
नैया ये डोलने ना,
देना कन्हैया,
मुझे सागर में छोड़ नहीं,
देना कन्हैया,
तू है मेरा खिवईया,
मैं हूँ तेरी नैया ॥
नैया पुरानी लहरे तूफानी,
मीलों दूर किनारा,
दुनिया है फानी गहरा है पानी,
मन माझी हारा,
पतवार थाम लेना,
ओ बंसी बजैया,
नैया ये डोलने ना,
देना कन्हैया,
मुझे सागर में छोड़ नहीं,
देना कन्हैया,
तू है मेरा खिवईया,
मैं हूँ तेरी नैया ॥

तुम तो हो प्यारे तारणहारे,
साँवरिया गिरधारी,
पापी अधर्मी पार उतरे,
आ के शरण तिहारी,
मुझको भी तार दीजे,
ओ जग के रचैया,
नैया ये डोलने ना,
देना कन्हैया,
मुझे सागर में छोड़ नहीं,
देना कन्हैया,
तू है मेरा खिवईया,
मैं हूँ तेरी नैया ॥

रखते ही आए सब की मोहन,
लाज रखनी है मेरी,
सुनके पुकार साँवरे आओ,
देरी ना करियो घनेरी,
मेरी आस तुम ही हो,
ओ बृज के बसइया,
नैया ये डोलने ना,
देना कन्हैया,
मुझे सागर में छोड़ नहीं,
देना कन्हैया,
तू है मेरा खिवईया,
मैं हूँ तेरी नैया ॥

तू है मेरा खिवैया,
मैं हूँ तेरी नैया,
नैया ये डोलने ना,
देना कन्हैया,
मुझे सागर में छोड़ नहीं,
देना कन्हैया,
तू है मेरा खिवईया,
मैं हूँ तेरी नैया ॥
Tu Hai Mera Khivaiya - Read in English
Tu Hai Mera Khivaiya, Main Hoon Teri Naiya, Naiya Ye Dolne Na, Dena Kanhaiya...
Bhajan Shri Krishna BhajanBhrij BhajanBal Krishna BhajanLaddu Gopal BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanShri Shyam BhajanIskcon BhajanPhagun Mela BhajanRadhashtami Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

मेरे बांके बिहारी का आशिक़ ये ज़माना है - भजन

कोई पागल है इनका, कोई इनका दीवाना है, मेरे बांके बिहारी का, आशिक़ ये ज़माना है

मैं तो आई वृन्दावन धाम, किशोरी तेरे चरनन में - भजन

मैं तो आई वृन्दावन धाम किशोरी तेरे चरनन में। किशोरी तेरे चरनन में, श्री राधे तेरे चरनन में॥

करके इशारो बुलाए गई रे - श्री राधा भजन

इंद्रेश जी का प्रिय भजन भक्ति भारत आप तक पहुँचा रहा है, इसके बोल हैं. . करके इशारो बुलाए गई रे, बरसाने की छोरी राधा गोरी गोरी,

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है: भजन

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है, जय राधे जय राधे जय श्री राधे बोलो जय राधे ॥

बसाले मन मंदिर में राम: भजन

बसाले मन मंदिर में राम, बनेंगे बिगड़े तेरे काम, बसालें मन मंदिर में राम, बसालें मन मंदिर में राम ॥