ये अटल भरोसा प्यारे, खाली ना जाएगा: भजन (Ye Atal Bharosa Pyare Khali Na Jayega)


ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
एक अटल भरोसा ही था,
सीता को प्रभु भक्ति पर,
और प्रभु को भी था भरोसा,
श्री हनुमत की शक्ति पर,
चाहे लाख बड़ा हो सागर,
ये लांघ जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥

प्रभु नाम का सुमिरन ही तो,
विभीषण करता आया,
उस सुमिरन के बल पर ही,
हनुमान को सम्मुख पाया,
हर सच्चे भक्त का प्रभु से,
ये मिलन कराएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥

‘योगी’ सुमिरन की युक्ति,
तेरा प्रभु से योग कराए,
खुद रामायण भी भक्तो,
हरि नाम महत्व बताए,
इस पावन नाम सहारे,
भव पार जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥

ये अटल भरोसा प्यारे,
खाली ना जाएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा,
तू राम नाम का सुमिरन कर,
हनुमान आएगा ॥
Ye Atal Bharosa Pyare Khali Na Jayega - Read in English
Ye Atal Bharosa Pyaare, Khali Na Jaega, Tu Ram Naam Ka Sumiran Kar, Hanuman Aayega, Tu Ram Naam Ka Sumiran Kar, Hanuman Aayega ॥
Bhajan Hanuman BhajanBalaji BhajanBajrangbali BhajanHanuman Janmotsav BhajanHanuman Jyanti BhajanMangalwar BhajanTuesday BhajanHanuman Path BhajanSundar Kand Path Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे - भजन

जगन्‍नाथ चक्‍का नैन नीलाचल वारे, जगन्नाथ, जगन्नाथ, चका नैन, चका नैन

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रे - भजन

बाबा मेरे जगन्नाथ तेरा चर्चा हो ग्या रै, यो खाती का छौरा बाबा तेरा हो ग्या सै..

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ - भजन

ମିଛ ଦୁନିଆରେ ଗୋଟିଏ ସତ (୨), ଜଗନ୍ନାଥ ସେ ମୋ ଜଗନ୍ନାଥ (୨)

जय जगन्नाथ हमें रहना आपके चरणों में - जगन्नाथ भजन

शुभ शुभ दिन आया शुभ घड़ी, जय जगन्नाथ से गूंजा आसमान, उसे चारों धाम का पुण्य मिला, जो करके पूर्ण तेरी परिक्रमा

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ - जगन्नाथ भजन

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ, हम तुम्हें भजते हैं दिन रात, जिनका न कोई तुम उनके साथ, हम तुम्हें भजते हैं दिन रात