Haanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ - जगन्नाथ भजन (Jai Jai Jagannath Jag Ke Nath)


जय जय जगन्नाथ जग के नाथ - जगन्नाथ भजन
जय जय जगन्नाथ जग के नाथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात
पुरी की पावन नगरी में
फलदाई तेरा धाम है
वहां के कण-कण में बसा
प्रभु तुम्हारा नाम है
करुणा की करते नित बरसात
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

फाग मंडप में है प्रभु
तेरा सदा निवास है
जहां तुम्हारे भक्तों की
पूर्ण होती आस है
बनते सभी की बिगड़ी बात
हम तुम्हें भेजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

प्यारा तुम्हारा जगमोहन
नित्यशाला का नाम है।
भक्तों की मनमोहना
जहां तुम्हारा काम है
पूछते सबके दिल की बात
हम तुम्हें भेजते हैं दिन-रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

मुख्य साला में भक्तों की
सदा ही रहती भीड़ है
तुम जब जगाते जागते
सोई तकदीर है
उनके संवरते हैं हालात हम
तुम्हें भेजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

दर्शन होते जहां तेरे
उसको विमान कहते हैं
अद्भुत तेरी करुणा के
वहां पर झरने बहते है
सुखों की मिलती है जहां सौगात
हम तुम्हें भेजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

दया की सिंधु तुम ही तो
जगत पिता जगदीश हो
दुख से पीड़ित प्राणी का
सुख का देते आशीष हो
थम के दुखियों के तुम हाथ
हम तुम्हें बजाते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

एक तरफ है सुभद्रा जी
दुसरी तरफ बलराम है
इन दोनों के बीच खड़े
देवकी के सुत घनश्याम है
सृष्टि के स्वामी तुम हो नाथ
हम तुम्हें भेजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

जग के सताए जीव को
सिर्फ तेरा ही आसरा
तुमसा दयालु विश्व में
और कोई न दूसरा
हमें भी दिखाओ कोई करामात
हम तुम्हें भेजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

जय जय जगन्नाथ जग के नाथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात
जिनका न कोई तुम उनके साथ
हम तुम्हें भजते हैं दिन रात

Jai Jai Jagannath Jag Ke Nath in English

Jay Jay Jagannath Jag Ke Nath, Hum Tumhen Bhajte Hain Din Raat, Jinka Na Koi Tum Unke Sath, Hum Tumhen Bhajte Hain Din Raat
यह भी जानें

Bhajan Jagannath Rath Yatra BhajanIskcon BhajanJagannth BhajanShri Krishna BhajanBrij BhajanBhagwat BhajanJagannath Puri Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति - भजन

मानिये पहले गजानन, गजवदन हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, जिसने भी दिल से पुकारा, दुखहरण हे गणपति, तुम भी बोलो गणपति, और हम भी बोले गणपति ॥

अपना है सेठ गणपति लाला: भजन

शिव शंकर सूत देव गणपति, देवो में बलकारी, सबसे पहले तेरा सुमिरण, करती दुनिया सारी, देवो में देव है निराला, अपना है सेठ गणपति लाला, अपना है सेठ गणपति लाला ॥

गौरी के लाड़ले - भजन

गौरी के लाड़ले, महिमा तेरी महान, करता है सबसे पहले, पूजा तेरी जहान, गौरी के लाडले, महिमा तेरी महान ॥

पधारों म्हारे अंगना जी - भजन

आओ आओ गणपति महाराज, पधारों म्हारे अंगना जी, कबसे रस्ता रहे है निहार, कबसे रस्ता रहे है निहार, पधारों म्हारे अंगना जी, आओ आओ देवों के सरताज, पधारों म्हारे अंगना जी ॥

सुख देने वाले दुख हरने वाले:भजन

सुख देने वाले दुख हरने वाले, ऐसे गणराय को सबका प्रनाम, सर्वप्रथम पूजा जिसकी होती, गन गणपति उनका नाम ॥

गाइये गणपति सुबहो शाम: भजन

गाइये गणपति सुबहो शाम, मंगलमूर्ति मंगलकारी, पावनकारी तेरो नाम, गाइये गणपति सुबहों शाम ॥

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP