Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागे: भजन (Bholenath Ki Deewani Gora Rani Lage)


भोलेनाथ की दीवानी, गौरा रानी लागे: भजन
भोलेनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥
नमः शिवाय महामंत्र से,
भोले को मनाया,
सुबह शाम आठों याम,
शिवजी को ही ध्याया,
गौरा मैया की ये लीला,
तो सुहानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे।
भोलेंनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥

शिव का योगी रूप,
मैया गौरा जी को भाया,
हिमाचल की एक ना मानी,
छोड़ी सारी माया,
मन को मोहने वाली,
मीठी वाणी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे।
भोलेंनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥

भोलेनाथ की सेवा में तो,
सारा सुख है पाया,
शिव शक्ति रूप बनकर,
जग को है बचाया,
गौरी शंकर की ये प्रीत,
पुरानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे।
भोलेंनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥

नीलकंठ के स्वामी तुम्हरी,
बात नहीं टालते,
इस जग की वो डोर अपने,
हाथों में सँभालते,
बड़ी सच्ची तेरी अमर,
कहानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे।
भोलेंनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥

भोलेनाथ की दीवानी,
गौरा रानी लागे,
गौरा रानी लागे,
शिव संग में विराजी तो,
महारानी लागे ॥

Bholenath Ki Deewani Gora Rani Lage in English

Bholenath Ki Deewani, Gaura Rani Laage, Gaura Rani Laage, Shiv Sang Mein Viraaji to, Maharani Laage ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

माँ बड़ी दयानी है मेरी जगदम्बा - भजन

नवरात्र के दिन करो तुम पुकार । मइया का जप करलो बार-बार ॥ माँ बड़ी दयानी है, मेरी जगदम्बा । दीनों की कल्यानी है, मेरी जगदम्बा ॥

मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे: भजन

कहते है कोई बदल ना पाता, है हाथों की रेखा, पर ये करिश्मा हमने माँ को, रोज ही करते देखा, तभी तो ये दुनियाँ, दीवानी इसकी रे,
मेरी शेरावाली मां, बदलती तकदीरे ॥

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी, मैया आएगी: भजन

मेरे सर पे चुनरिया लहराएगी, मैया आएगी, ओ मैया आएगी मेरी, मैया आएगी, खुशियों से झोली आज मेरी, भर जाएगी मैया आएगी ॥

मईया जी से होगा मिलन धीरे धीरें: भजन

लग जाएगी लगन धीरे धीरे, मैया जी से होगा मिलन धीरे धीरे, मईया जी से होगा मिलन धीरे धीरें ॥

बड़े मान से जमाना, माँ तुमको पूजता है: भजन

बड़े मान से जमाना, माँ तुमको पूजता है, तेरे नाम का तराना...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP