Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले, ऐसी चिलम पिला देना: भजन (Bholenath Mere Marne Se Pahle Aisi Chilam Pila Dena)


भोलेनाथ मेरे मरने से पहले, ऐसी चिलम पिला देना: भजन
भोलेनाथ मेरे मरने से पहले,
ऐसी चिलम पिला देना,
पी कर सीधा स्वर्ग में पहुंचूं,
ऐसी दम लगवा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥
खोटे काम अगर गलती से,
हो गए होंगे जीवन में,
जाने अनजाने में अगर कुछ,
पाप उठे होंगे मन में,
पाप ये कोई देख ना पाए,
पाप ये कोई देख ना पाए,
मुंह पर कफ़न ओढ़ा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥

घर से जब शमशान घाट तक,
अर्थी लेकर लोग चले,
दो हंडी में औघड़दानी,
सत्कर्मो की आग जले,
मिट जाए हर एक बुराई,
मिट जाए हर एक बुराई,
ऐसा धुआँ उठा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥

चन्दन की लकड़ी चाहे,
मेरी चिता सजाओ ना,
भव सागर से तर जाएंगे,
गंगा जल भी पिलाओ ना,
हे महाकाल चिता पर मेरी,
हे महाकाल चिता पर मेरी,
अपनी भस्म ओढ़ा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥

मुक्ति की वो चिलम हो भोले,
मोह माया का गांजा हो,
जिसके धुंए से लोभी मन को,
हमने बढ़िया मांजा हो,
परम धन्य हो जाऊं निरंजन,
परम धन्य हो जाऊं निरंजन,
ऐसी कृपा बरसा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥

भोलेनाथ मेरे मरने से पहले,
ऐसी चिलम पिला देना,
पी कर सीधा स्वर्ग में पहुंचूं,
ऐसी दम लगवा देना,
भोलेनाथ मेरे मरने से पहलें ॥

Bholenath Mere Marne Se Pahle Aisi Chilam Pila Dena in English

Bholenath Mere Marne Se Pahale, Asi Chilam Pila Dena, Pi Kar Sidha Swarg Main Pahancu, Asi Dam Lagawa Dena, Bholenath Mere Marne Se Pahale ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भोलेनाथ मेरे मरने से पहले, ऐसी चिलम पिला देना: भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP