Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

बोला प्रभु से यूँ केवट, यह विनती है सरकार: भजन (Bola Prabhu Se Yun Kevat Yah Vinati Hai Sarkar)


बोला प्रभु से यूँ केवट, यह विनती है सरकार: भजन
बोला प्रभु से यूँ केवट,
यह विनती है सरकार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥
बिना चरण धोए मैं रामजी,
नाव में नही बिठाऊंगा,
बन जाए जो नाव यह नारी,
बिना मौत मर जाऊंगा,
मेरा नाव से घर चलता है,
क्या खाएगा परिवार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥

राम भगत हूं राम आन,
दशरथ जी के जैसे करता,
मरना जीना दुख-सुख जो भी,
इनसे मैं नहीं डरता,
उतराई भी ना लूंगा,
मानूंगा मैं आभार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥

हार गए भगवान भगत से,
अपना चरण धुलाते हैं,
धन्य है केवट पुष्प देवता,
अंबर से बरसाते हैं,
परिवार सहित केवट ने,
किया पितरों का उद्धार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥

एक भगत परिवार में हो तो,
सारा कुल तर जाता है,
प्रभु से विमुख अधम जीवन,
धरती का भार बढ़ाता है,
शंभू जिस दिन आओगे,
क्या देखेगा यह संसार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥

बोला प्रभु से यूँ केवट,
यह विनती है सरकार,
चरण धुलाओ राम जी,
जाना हो जो पार ॥

Bola Prabhu Se Yun Kevat Yah Vinati Hai Sarkar in English

Bola Prabhu Se Yun Kevat, Yah Vinti Hai Sarkar, Charan Dhulao Ram Ji, Jana Ho Jo Paar ॥
यह भी जानें

Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanBhagwan Ram Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

घबराना नहीं प्यारे एक सहारा श्याम का - भजन

मेंरो मन लग्यो बरसाने में, जहाँ विराजे राधा रानी, मन हट्यो दुनियाँदारी से, मन हट्यो दुनियाँदारी से..

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया - भजन

रामा रामा रटते रटते, बीती रे उमरिया । रघुकुल नंदन कब आओगे, भिलनी की डगरिया ॥

राम भजन - अवध में राम आए हैं

बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आए, जय जय हो राम तुम्हारी, लखन सिया के संग खरारी, जय जय हे कृपासिंधु जी

राम भजन - जय श्री राम, हंसराज रघुवंशी द्वारा

रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम, सीता राम, सीता राम, भज प्यारे तू सीता राम

मेरे प्रभु राम आये हैं - राम भजन

अवध में होरही जय जयकार, मेरे प्रभु राम आये हैं, संग सिया लक्ष्मण को लेकर, अंजनी पुत्र भी आये हैं

मोहे मिठो मिठो, सरजू जी को पानी लागे - भजन

सजा दो घर को गुलशन सा, अवध मे राम आए है, मेरे सरकार आए हैं..

जय राम रमा रमनं समनं - भजन

जय राम राम रमनं समनं। भव ताप भयाकुल पाहि जनम॥ अवधेस सुरेस रमेस बिभो।...

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP