गणेशोत्सव - Ganeshotsav
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

डमरू वाले भोले भाले, देवो में तुम देव निराले: भजन (Damru Wale Bhole Bhale Devo Me Tum Dev Nirale)


डमरू वाले भोले भाले, देवो में तुम देव निराले: भजन
डमरू वाले भोले भाले ॥
दोहा – महाकाल तुम काशी वाले,
शिव भोले भंडारी,
तीन लोक चरणन में झुकते,
हे नीलकंठ त्रिपुरारी ॥

डमरू वाले भोले भाले,
देवो में तुम देव निराले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

माथे पे चंदा सोहे है,
गले सर्प माला मोहे है,
तन पे भभूति रमाए है,
डम डम डमरू बजाए है,
झोली सबकी भरने वाले,
पार सभी को करने वाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

असुरों को वरदान दिए,
विष ये हलाहल आप पिए,
रावण को लंका दीन्हि,
ब्रम्हा को सब वेद दिए,
भक्तों के तुम हो रखवाले,
लीला अजब हो रचने वाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

गंगा जल जो चढ़ाए है,
मुंह माँगा फल पाए है,
शिव की पिंडी पर जिसने,
चन्दन तिलक लगाए है,
उसके काम कभी ना टाले,
उन भक्तों को आप संभाले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

तन पे भभूती रमाए है,
मृगछाला लिपटाए है,
एक हाथ में त्रिशूल सजे,
दूजे डमरू बजाए है,
योगी रूप में रहने वाले,
कंद मूल फल खाने वाले,
भव से पार लगाने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

डमरू वाले भोले भाले,
देवो में तुम देव निराले,
गंगा धारण करने वाले,
शिव भोले जय शिव भोले,
बम भोले जय बम भोले ॥

Damru Wale Bhole Bhale Devo Me Tum Dev Nirale in English

Damru Wale Bhole Bhale, Devo Mein Tum Dev Nirale, Ganga Dharan Karne Wale, Shiv Bhole Jai Shiv Bhole, Bam Bhole Jai Bam Bhole ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

देवा हो देवा गणपति देवा - भजन

देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन स्वामी तुमसे बढ़कर कौन और तुम्हारे भक्तजनों में हमसे बढ़कर कौन हमसे बढ़कर कौन ॥

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे है - भजन

हो जिनकी प्रथम पूजा भगवान वो न्यारे हैं, गौरा के दुलारे हैं महादेव के प्यारे हैं ॥

गिरिजा के छैया, गणपति तुम्हे पुकारूँ: भजन

गिरिजा के छैया, गणपति तुम्हे पुकारूँ, पूजूं मैं तुम्हे, आरती तेरी उतारूँ, गिरिजा के छैंया ॥

महालक्ष्मी जाप करो - भजन

महालक्ष्मी जाप करो सुबह शाम आठों याम, अष्ट लक्ष्मी जाप करो सुबह शाम आठों याम..

मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना - भजन

मेरे मोहन तेरा मुस्कुराना, भूल जाने के काबिल नहीं है, चोट खायी है जो मैंने दिल में, वो दिखने के काबिल नहीं है

माँ गौरी के लाल गजानन - भजन

माँ गौरी के लाल गजानन, आज आओ पधारो मेरे आँगन, गौरी शंकर के लाल गजानन ॥

सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई - भजन

सारे मिल के खुशियां मनाओ आई दिवाली आई, नाचो गाओ धूम मचाओ लक्ष्मी जी घर आई

Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Bhakti Bharat APP