Shri Hanuman Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें - भजन (Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame)


ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें - भजन
ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
जब भी देखूं जहाँ और देखूं जिधर,
एक बस तू ही तू मुझको आए नजर,
दूसरा बिच में कोई आए अगर,
उसको सपना समझकर भुलाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

तार ऐसा जुड़े जो ना टूटे कभी,
दुनिया रूठे मगर तू ना रूठे कभी,
जीते जी तेरी चौखट ना छूटे कभी,
जिंदगी भर अलख मैं जगाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

हे दया आपकी जो ये दर्शन दिए,
इससे ज्यादा भला और क्या चाहिए,
तेरी झूठन के दो कोर मिलते रहे,
बोझ जो जिंदगी का उठाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

तेरी लागि जो लौ वो कभी ना बुझे,
भूल से भी कभी ना मैं भूलूँ तुझे,
भोले ऐसा दीवाना बना दो मुझे,
जाने के बाद भी याद आता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame in English

Aisi Bhakti He Shambhu De Do Mujhe, Raat Din Main Bhajan Tere Gata Rahoon, Jaisa Bhi Aye Gam Jindagi Mein Magar, Do Vo Shakti Ki Main Muskurata Rahoon, Aisi Bhakti Mahadev De Do Humen, Raat Din Hum Bhajan Tere Gate Rahen ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

राम ना मिलेगे हनुमान के बिना - भजन

पार ना लगोगे श्री राम के बिना, राम ना मिलेगे हनुमान के बिना। राम ना मिलेगे हनुमान के बिना..

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

बजरंगी बलि ने ऐसा बजाया डंका:भजन

बजरंगी बलि ने ऐसा बजाया डंका, जला डाली सारी सोने की लंका, धु धु जलती लंका, उछल कूदते हनुमान,
जय श्री राम जय हुनमान ॥

सुनलो अरज मेरी सालासर वाले: भजन

सुनलो अरज मेरी सालासर वाले, सुमिरन है वंदन है, मुझे चरणों से लगा ले, ओ बाबा घाटे वाले, तेरे बिन कौन संभाले,
हटा कर बादल काले, करो अब नए उजाले, सुनलो अरज़ सुनलो अरज़ ॥

सुनले फरियाद मेरी,आ मुझे दे किनारा: भजन

आसरा एक तेरा, एक तेरा सहारा, सुनले फरियाद मेरी, आ मुझे दे किनारा, आसरा एक तेरा, एक तेरा सहारा ॥

Om Jai Jagdish Hare Aarti - Om Jai Jagdish Hare Aarti
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP