Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

देखो शिव की बारात चली है: भजन (Dekho Shiv Ki Barat Chali Hai)


देखो शिव की बारात चली है: भजन
देखो शिव की बारात चली है,
भोले शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी,
स्वर्ग में मच गई खलबली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥
शिवगणों से तो भस्मी मंगाई है,
भोले शंकर ने तन पे रमाई है,
देखो शुक्र ने ढोलक उठाया है,
शनिदेवा के हाथों शहनाई है,
लाए खड़ताल बजरंगबली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी,
देखों शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥

जब पहुंचे हिमाचल के द्वारे है,
हुए बेहोश सब डर के मारे है,
कानो में देखो बिच्छू के कुण्डल है,
गले नाग वासुकि फुफकारे है,
मुख में भोले के आग जगी है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी,
देखों शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥

गौरा जाने ये शिवजी की माया है,
जान बुझ के औघड़ बन आया है,
शिव के चरणों गुहार लगाई है,
भोले शंकर ने माया हटाई है,
सारी विपदाए अब तो टली है,
भोली सूरत भोले ने बना ली,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी,
देखों शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥

ब्रम्हा जी ने तो फेरे पड़वाए है,
गौरा को शिव के वाम बिठाए है,
हुई गौरा की भक्तों विदाई है,
भोले संग में कैलाश पे आई है,
गौरा मैया कैलाश चली है,
चन्दन फूलों की वर्षा करा दी,
देखों शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥

देखो शिव की बारात चली है,
भोले शिव की बारात चली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी,
स्वर्ग में मच गई खलबली है,
सारी श्रष्टि में हलचल मचा दी ॥

Dekho Shiv Ki Barat Chali Hai in English

Dekho Shiv Ki Barat Chali Hai, Bhole Shiv Ki Barat Chali Hai, Saari Shrashti Mein Halchal Macha Di, Swarg Mein Mach Gai Khalbali Hai, Saari Shrashti Mein Halchal Macha Di ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah BhajanAnuradha Paudwal Bhajan

अन्य प्रसिद्ध देखो शिव की बारात चली है: भजन वीडियो

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के: भजन

श्याम नज़रें देख लो, अब खोल के, चरणों में रखा कलेजा, खोल के, श्याम नजरे देख लो, अब खोल के ॥

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार: भजन

ओ लागी लागी रे प्रीत, थासु सांवरिया सरकार, बन के दीवानी मैं तो नाचूंगी, सांवरा होके दीवानी मैं तो नाचूंगी,
ओ लागी लागी रे प्रित, थासु सांवरिया सरकार ॥

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे: भजन

मेरे बाबा तुझे किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे, मैं मुड़ मुड़ दर तेरे आया, मुड़ मुड़ दर तेरे आया, दिल गया हार सांवरे,
मेरे बाबा तुझें किसने सजाया, दिल गया हार सांवरे ॥

मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है: भजन

हम दोनों का रिश्ता, कितना प्यारा है, मैं सेवक तू मालिक, श्याम हमारा है ॥

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP