Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है - भजन (Galiyan Jara Saja Do Mahakal Aa Rahe Hai)


गलियां जरा सजा दो, महाकाल आ रहे है - भजन
गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥
दोहा – महाकाल की सवारी,
निकली भ्रमण को आज,
राहें जरा सजा लो,
आ रहे राजाधिमहाराज,
आ रहे राजाधिमहाराज ॥

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

ले आए भक्त उनकी,
लो पालकी सजा कर,
दूल्हा बने है देखो,
महाकाल भोले शंकर,
तुम भी अरज लगा लो,
तुम भी अरज लगा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

है देवी देव सारे,
दर्शन को आज आए,
महाकाल को गगन से,
सुमन रहे बरसाए,
लो आरती उतारो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

नगर भ्रमण को निकले,
श्रष्टि के आज राजा,
सब झूमो नाचो गाओ,
जम के बजाओ बाजा,
खुशियां जरा मना लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

महाकाल राजा आए,
लेने है खैर सबकी,
घर घर की सुन रहे है,
देखो रे टेर सबकी,
चलो आओ दरश पा लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

‘शहनाज़’ की भी सुन लो,
उज्जैन वाले बाबा,
‘प्रतिक’ की किस्मत का,
खोलो जरा दरवाजा,
अब तुम भी दर पे आओ,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

गलियां जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है,
श्रद्धा से सर झुका लो,
महाकाल आ रहे है,
गलियाँ जरा सजा दो,
महाकाल आ रहे है ॥

Galiyan Jara Saja Do Mahakal Aa Rahe Hai in English

Galiyan Jara Saja Do, Mahakal Aa Rahe Hai, Shradha Se Sar Jhuka Lo, Mahakal Aa Rahe Hai, Galiyan Jara Saja Do, Mahakal Aa Rahe Hai ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना - भजन

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, कहते लोग इसे राम का दिवाना..

मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ: भजन

मेरी विनती सुनो हनुमान, शरण तेरी आया हूँ, आया हूँ जी आया हूँ, शरण तेरी मैं आया हूँ, पत रखना दयानिधान, शरण तेरी आया हूँ,
मेरी विनती सुनों हनुमान, शरण तेरी आया हूँ ॥

जपते है राम की माला माला हनुमान - भजन

जपते है राम की माला माला, राम दुलारे हनुमान ॥

हनुमानजी कभी मेरे घर भी पधारो: भजन

हनुमानजी कभी मेरे घर भी पधारो, बुद्धि विवेक की बारिश करके, बुद्धि विवेक की बारिश करके, मेरा भी जीवन तारो,
हनुमानजी कभी मेरे घर भी पधारों ॥

गिरतों को जिसने संभाला, ऐसा है अंजनी लाला - भजन

गिरतों को जिसने संभाला, ऐसा है अंजनी लाला, पवनसुत बालाजी, पवनसुत बालाजी, सच्चा है दरबार मेरे बालाजी का,
मिलता है प्यार मेरे बालाजी का ॥

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP